
काकोरी कांड के शहीद की प्रपौत्री ने कराया लिंग परिवर्तन, चेहरे पर उगाईं दाढ़ी-मूंछें, सरिता से बनीं शरद सिंह
AajTak
Shahjahanpur News: काकोरी कांड के शहीद ठाकुर रोशन सिंह के रिश्ते की प्रपौत्री सरिता सिंह अपना लिंग परिवर्तन करवाकर शरद रोशन सिंह बन गई हैं. सर्जरी के बाद उनके चेहरे पर अब दाढ़ी-मूंछें भी आने लगी हैं. सरिता प्राइमरी स्कूल में टीचर के पद पर तैनात हैं.
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक महिला टीचर ने जेंडर चेंज करवाया है. यह टीचर काकोरी कांड के शहीद ठाकुर रोशन सिंह के रिश्ते की प्रपौत्री हैं. वह अपना जेंडर ऑपरेशन से चेंज कराने के बाद अब वह सरिता सिंह से शरद सिंह बन गई हैं. सरिता प्राइमरी स्कूल में टीचर के पद पर तैनात हैं. अब उन्होंने अपनी सर्विस बुक में जेंडर बदलवाने के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू कर दी है.
जिले के खुदागंज ब्लॉक की रहने वाली सरिता दोनों पैरों से दिव्यांग हैं. काकोरी कांड के नायक ठाकुर रोशन सिंह की इस प्रपौत्री को साल 2020 में बेसिक शिक्षा परिषद् में सहायक अध्यापक के पद पर नौकरी मिली थी. इन दिनों वह भावल खेड़ा ब्लॉक के एक स्कूल में पढ़ाने जाती हैं.
दरअसल, सरिता उर्फ शरद का कहना है कि उनका बचपन से ही पुरुष बनने का सपना था. यह सपना अब जाकर साकार हुआ है.
सरिता यानी शरद ने बताया कि उन्हें शुरू से ही पुरुषों का हेयर स्टाइल और पहनावा पसंद था. नौकरी मिलने के बाद यानी खुद के पैरों पर खड़े होने के बाद उन्होंने अपना जेंडर बदलवाने का इरादा पक्का कर लिया.
उनका कहना है कि लिंग परिवर्तन कराने का यह निर्णय काफी मनन करने के बाद लिया था. इसके लिए उन्होंने लंबी काउंसलिंग का सहारा लिया.
राजकीय मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में काउंसलिंग के बाद लखनऊ में हार्मोनल थेरेपी के बाद अब उनके शरीर में परिवर्तन आ चुके हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










