
कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार ने कसी कमर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, शराबियों पर विशेष नजर
AajTak
सावन के महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं. कांवड़ यात्रा मार्ग में 13 एडिशनल एसपी, 30 डिप्टी एसपी, 309 इंस्पेक्टर/सब इंस्पेक्टर, 1250 कॉन्स्टेबल/हेड कॉन्स्टेबल और 132 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.
सावन का महीना आते ही उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा का सिलसिला शुरू हो गया है, जिसके लिए राज्य सरकार की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. मेरठ और वाराणसी जोन में सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की गई है.
सुरक्षा के लिए पूरे राज्य में 151 कंपनी पीएसी और 11 कंपनी केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती होगी. मेरठ वाराणसी कमिश्नरेट के लिए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ 13 एडिशनल एसपी, 30 डिप्टी एसपी, 309 इंस्पेक्टर/सब इंस्पेक्टर, 1250 कॉन्स्टेबल/हेड कॉन्स्टेबल और 132 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है.
एटीएस और एंटी सैबोटॉज टीम के साथ बम निरोधक दस्ते को भी तैनात किया गया है. पूरे प्रदेश में 12356 किलोमीटर लंबे 840 कांवड़ मार्ग को चिह्नित किया गया है जहां 4556 शिवालय हैं जहां लोग जलाभिषेक करेंगे. 314 स्थानों पर सावन के मौके पर लगने वाले मेले के लिए भी सुरक्षा चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं.
राज्य भर में 927 संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए हैं. 1917 सेक्टर में 1195 पुलिस की QRT टीम तैनात रहेगी. कांवड़ यात्रा मार्ग के आसपास शराब और मीट की दुकानों, मीट के परिवहन और मृत जानवरों के लाने-ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा.
अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए यातायात कर्मियों को ब्रेथ एनालाइजर दिया जाएगा ताकि नशे में गाड़ी चलाने वाले लोगों को चिह्नित किया जा सके.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










