
कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी ने की बैठक, छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर हुई चर्चा
AajTak
रविवार को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए स्क्रीनिंग कमेटी ने बैठक की है. इस बैठक में एआईसीसी के प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, लोग पिछले 10 वर्षों से केंद्र सरकार की रिपोर्ट देख रहे हैं जो हर मोर्चे पर विफल रही है.
2024 के लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं. देश में होने वाले आम चुनाव को लेकर पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी क्रम में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए स्क्रीनिंग कमेटी ने रविवार को बैठक की है.
सीट के लिए सिर्फ ये मानदंड
इस बैठक में छत्तीसगढ़ के एआईसीसी प्रभारी और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, राज्य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और राज्य इकाई के प्रमुख दीपक बैज सहित अन्य लोग भी शामिल थे. बैठक में एआईसीसी प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के चयन जीती की क्षमता ही प्रमुख मानदंड है.
राज्य में कांग्रेस के पक्ष में है माहौल: सचिन पायलट
बैठक के बाद उन्होंने कहा, राज्य की सभी 11 सीटों पर माहौल कांग्रेस के पक्ष में है. हमने उन सभी उम्मीदवारों की सूची बना ली है जो जीतने सकते हैं और उनके नाम पर चर्चा कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ में हम विधानसभा चुनाव नहीं जीत सके, लेकिन हमारा वोट मार्जिन केवल 1-1.5 प्रतिशत (भाजपा से कम) था. लोग पिछले 10 वर्षों से केंद्र सरकार की रिपोर्ट देख रहे हैं जो हर मोर्चे पर विफल रही है. साल 2019 में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में केवल दो लोकसभा सीटें जीतीं थीं.
आपको बता दें कि सत्ता पर काबिज एनडीए के सामने विपक्षी दलों द्वारा बनाए गठबंधन इंडिया ब्लॉक में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. गठबंधन में शामिल दल एक-दूसरे पर लगातार छींटा कसी कर तंज कस रहे हैं. इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले ही अलग हो चुके हैं, जबकि ममता भी खुद को गठबंधन से अलग बता रही हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










