
'कांग्रेस से चाटुकारों-दरबारियों को बाहर निकालें', अजीज कुरैशी ने सोनिया गांधी को लिखा लेटर
AajTak
उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कांग्रेस में सुधार के लिए अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा है. यह पत्र उनकी निजी सहायक पीबी शर्मा के हस्ताक्षर द्वारा जारी किया गया है. पत्र में कुरैशी ने नाम लिए बिना कांग्रेस के बड़े नेताओं पर निशाना साधा है. इससे पहले भी कई बार अजीज कुरैशी कई बगावती बयान दे चुके हैं, जिसकी कांग्रेस के भीतर ही राजनीति गरमा चुकी है.
पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं. इस पत्र में कुरैशी ने सोनिया गांधी से कांग्रेस में दरबारियों, चाटुकारों को पद न देने की अपील की है. साथ ही कहा है कि इन्हें कांग्रेस से बाहर करें नहीं तो मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बाहर धरना दूंगा. कुरैशी ने आमरण अनशन की भी चेतावनी दी है.
कांग्रेस में अवसरवादियों का गिरोह बन गया
पूर्व राज्यपाल ने पत्र में लिखा है कि कांग्रेस संगठन के पिछले दो चुनाव में कार्यकर्ताओं के साथ धोखाधड़ी की गई है. ऐसे साजिश करने वालों और अवसरवादियों का गिरोह बन गया है, जो 5 से 7 जिलों पर सालों से कब्जा जमाए बैठे हैं. ऐसे कांग्रेसियों ने पार्टी को बर्बाद कर दिया है. यह न तो खुद जीत सकते हैं और न नए उम्मीदवारों को जिताने की क्षमता रखते हैं.
कमलनाथ, दिग्विजय सिंह ला सकते हैं बदलाव
दो पेज के पत्र में कुरैशी ने यह भी लिखा है कि सिर्फ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ही प्रदेश में कांग्रेस की तस्वीर बदल सकते हैं, लेकिन इनके आसपास चाटुकारों और दो नंबर के कांग्रेसियों की फौज इकट्ठा हो गई है.
विधायकों के कहने पर बांट दिए गए टिकट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










