
'कांग्रेस सांसद ने संसद में की थी मिर्च स्प्रे...', स्मोक अटैक पर बोले अनुराग ठाकुर
AajTak
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश भूला नहीं है'' तेलंगाना विधेयक पेश होने पर कांग्रेस सांसद ने संसद में मिर्च स्प्रे के साथ क्या किया. कांग्रेस और विपक्ष राजनीति करने और संसद की कार्यवाही रोकने के बहाने ढूंढ रहे हैं. लोकसभा अध्यक्ष ने पहले ही दिन सर्वदलीय बैठक बुलाई"
संसद में स्मोक अटैक के मामले में आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. विपक्ष जहां इसे मुद्दा बनाकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है तो वहीं सत्ता पक्ष बीती घटनाओं की याद दिलाकर राजनीति न करने की बात कह रहा है. संसद की सुरक्षा में सेंध पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, ''सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर कहना चाहिए था कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन विपक्ष अभी भी इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है.
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश भूला नहीं है'' तेलंगाना विधेयक पेश होने पर कांग्रेस सांसद ने संसद में मिर्च स्प्रे के साथ क्या किया. कांग्रेस और विपक्ष राजनीति करने और संसद की कार्यवाही रोकने के बहाने ढूंढ रहे हैं. लोकसभा अध्यक्ष ने पहले ही दिन सर्वदलीय बैठक बुलाई"
वहीं, सांसद निशिकांत दुबे ने ट्विटर हैंडल पर लिखा "10 जनवरी 1991 में बद्री प्रसाद और 11 जनवरी 1991 पुष्पेंद्र चौहान दर्शक दीर्घा से लोकसभा में कूद गए थे और अध्यक्ष के आसान तक पहुंच गए थे. लोकसभा अध्यक्ष से कोई सवाल नहीं, कोई इस्तीफा नहीं और कहा कि संसद की सुरक्षा लोकसभा सचिवालय का ही अधिकार है. कांग्रेस देश को गुमराह करना चाहता है. याद्दाश्त पर जोर डालिए सभी बात पर राजनीति अच्छी नहीं होती."
दूसरी ओर, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए लोकसभा से 13 विपक्षी सांसदों के निलंबन पर रविवार को अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिखा. उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा कि सदस्य लोकसभा सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर सरकार की ओर से स्पष्टीकरण के लिए दबाव डाल रहे थे.बिरला को संबोधित पत्र में चौधरी ने लिखा, लोकसभा अध्यक्ष के रूप में जिनके अधिकार और नियंत्रण में संसद भवन के परिसर की सुरक्षा है.
आपने 13 दिसंबर, 2023 को संसद भवन में हुई निर्लज्ज और एक तरह से विचित्र सुरक्षा उल्लंघन की घटना की गहराई से जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है. उन्होंने स्पीकर से विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द करने का भी आग्रह किया क्योंकि वे केंद्र से स्पष्टीकरण की मांग कर रहे थे.
उन्होंने आगे लिखा, 'चूंकि मामले की गंभीरता इस तथ्य में निहित है, जो हमारी अपनी सुरक्षा से संबंधित है, विपक्ष के सदस्यों का कर्तव्य है कि वे सरकार से स्पष्टीकरण मांगें और उम्मीद करें कि तत्काल सुधारात्मक उपाय किए जाएं. इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि जिन सदस्यों को "अनियमित आचरण" के कारण निलंबित कर दिया गया था, वे बहुत ही परेशान करने वाले मुद्दों पर सरकार से स्पष्टीकरण के लिए दबाव डाल रहे थे, मेरे लिए, उनकी चिंताओं और दृष्टिकोणों पर उन्हें सुनना उचित प्रतीत होता है. मेरा आग्रह है कि इस मामले को समग्र रूप से फिर से देखा जाए और निलंबन को रद्द करने और सदन में व्यवस्था बहाल करने के लिए उचित कार्रवाई की जाए.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







