
कांग्रेस सहित 6 पार्टियों से तीन गुना ज्यादा डोनेशन पाती है बीजेपी: ADR रिपोर्ट
AajTak
इस रिपोर्ट के मुताबिक कुल 614.63 करोड़ बीजेपी को मिले हैं, कांग्रेस को 95.46 करोड़. बड़ी बात ये है कि कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई, सीपीआईएम, NPEP और AITC को जितना चंदा मिला है, अकेली बीजेपी को उससे तीन गुना ज्यादा डोनेशन दिया गया है.
पार्टियों को कितना चंदा मिलता है, कहां से कोई पार्टी कितना कमाती है, ये सवाल हर बार चर्चा का विषय रहता है. Association for Democratic Reforms (ADR) की नई रिपोर्ट सामने आ गई है. उस रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी, कांग्रेस और कई दूसरी पार्टियों से तीन गुना ज्यादा चंदा पाती है. 2021-22 में बीजेपी को 614 करोड़ का चंदा मिला है, वहीं कांग्रेस को सिर्फ 95 करोड़ ही मिल पाया. राष्ट्रीय पार्टियों को कुल 780.774 रुपये डोनेशन के रूप में मिले हैं. ये वो आंकड़ा है जो राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा जारी किया गया है.
रिपोर्ट में क्या सामने आया है?
इस रिपोर्ट के मुताबिक कुल 614.63 करोड़ बीजेपी को मिले हैं, कांग्रेस को 95.46 करोड़. बड़ी बात ये है कि कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई, सीपीआईएम, NPEP और AITC को जितना चंदा मिला है, अकेली बीजेपी को उससे तीन गुना ज्यादा डोनेशन दिया गया है. वहीं हर साल की तरह बहुजन समाज पार्टी ने दावा किया है कि उसे एक बार फिर 20000 से ज्यादा रुपये का कोई डोनेशन नहीं मिला है. पिछले 16 साल से पार्टी द्वारा लगातार यहीं इनपुट शेयर किया जा रहा है. वैसे एडीआर की रिपोर्ट से ये आंकड़ा भी मिलता है कि सभी राष्ट्रीय पार्टियों को इस बार जो डोनेशन मिला है, वो पिछले साल की तुलना में 31.50 फीसदी ज्यादा रहा है. यहां भी 28.71 प्रतिशत बढ़ोतरी तो बीजेपी के डोनेशन में हुई है.
बड़े कॉरपोरेट ने कितना चंदा दिया?
एडीआर रिपोर्ट बताती है कि कांग्रेस को वैसे तो चंदा कम मिला है, लेकिन पिछले साल की तुलना में उसके डोनेशन में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. पिछले साल कांग्रेस को 74.52 करोड़ का डोनेशन मिला था जो इस साल बढ़कर 95.46 करोड़ हो गया. अब एडीआर की रिपोर्ट से भी ये भी पता चला है कि इस बार राष्ट्रीय पार्टियों को सबसे ज्यादा डोनेशन राजधानी दिल्ली से मिला है, उसके बाद गुजरात और फिर तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र से चंदा मिला है. वहीं 625.88 करोड़ का डोनेशन बिजनेस कॉरपोरेट द्वारा दिया गया है, 153.33 करोड़ रुपये लोगों के जरिए मिले हैं. बड़ी बात ये है कि देश की जितनी भी बड़ी कंपनियां हैं, उनके द्वारा सबसे ज्यादा डोनेशन बीजेपी को ही दिया गया है, वो आंकड़ा 548.81 करोड़ बैठता है. कांग्रेस की बात करें तो उसे कॉरपोरेट्स की तरफ से 54.57 करोड़ रुपये का चंदा मिला है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










