
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक कल, चुनावी नतीजों पर होगी चर्चा
AajTak
CWC Meeting:
विधानसभा चुनावों में फ्लॉप होने के बाद कांग्रेस ने वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई है. रविवार शाम 4 बजे आहूत की गई सीडब्ल्यूसी की इस बैठक में पांच राज्यों में पार्टी की चुनावी हार पर मंथन किया जाएगा.
कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी की ओर से कह चुके हैं कि 5 राज्यों में चुनाव परिणाम कांग्रेस पार्टी की उम्मीद के उलट रहे हैं. हमें उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में बेहतर परिणामों की अपेक्षा थी, लेकिन पार्टी नेता स्वीकार करते हैं कि हम जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने में असफल रहे.
कांग्रेस नेता के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा में गली-मोहल्ले तक पहुंच पाई, लेकिन हम उस जनमत को सीटों में नहीं बदल पाए. हम उत्तराखंड और गोवा में बेहतर चुनाव तो लड़े पर जनता का मन नहीं जीत पाए, विजय के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए. हमारे लिए एक सीख है कि हमें धरातल पर और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है.
CWC मेंबर सुरजेवाला के मुताबिक, हम चुनाव हारें या जीतें, लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की जनता के साथ लगातार खड़ी है. हम महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, ढांचागत विकास जैसे जनता के मुद्दों को जिम्मेवारी के साथ उठाते रहेंगे. हम हार के कारणों पर गहन दृष्टि से आत्ममंथन और आत्मचिंतन दोनों करेंगे, संगठन पर काम करेंगे और भविष्य में और बेहतर प्रयास करेंगे.
विदित हो कि देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और उत्तर प्रदेश में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नया मुकाम हासिल किया है.
कांग्रेस के प्रदर्शन की बात करें तो पार्टी को यूपी में 2, गोवा में 11, मणिपुर में 5, पंजाब में 18 और उत्तराखंड में 19 सीटें हासिल हुई हैं जो कि बहुमत के आंकड़े से कोसों दूर हैं.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










