
कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने पोस्ट किया चाय बेचते हुए PM मोदी का AI video, BJP भड़की BJP बोली- वे OBC पीएम को स्वीकार नहीं कर सकते
AajTak
कांग्रेस की नेता रागिनी नायक ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. AI जेनेरेटेड इस वीडियो में पीएम नरेंद्र मोदी चाय बेचते नजर आ रहे हैं. इसमें वे एक रेड कारपेट पर चलते हुए दिख रहे हैं. बीजेपी ने इस वीडियो के लिए कांग्रेस की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि कांग्रेस ओबीसी बैकग्राउंड वाले एक व्यक्ति को सफल होते हुए नहीं देख सकती है.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता ने पीएम नरेंद्र मोदी का एक AI जेनेरेटेड वीडियो एक्स पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रेड कारपेट जैसे दिखने वाले बैकग्राउंड में चाय बेचते नजर आ रहे हैं. वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी चाय की आवाज लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं. पीछे भारत समेत कई देशों का झंडा है. AI वीडियो में पीएम मोदी रेड कारपेट पर चलते दिख रहे हैं. इस वीडियो में उनके एक हाथ में चाय की केतली और दूसरे हाथ में ग्लास दिख रहा है.
कांग्रेस की सीनियर नेता रागिनी नायक ने इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, "अब ई कौन किया." इसके साथ उन्होंने लॉफिंग इमोजी भी लगाया है. रागिनी नायक कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं. वे टीवी चैनलों और मीडिया में कांग्रेस का पक्ष रखती हैं.
BJP ने तुरंत इस वीडियो की आलोचना की है और कांग्रेस पर प्रधानमंत्री को “गाली” देने का आरोप लगाया है.
इस वीडियो में प्रधानमंत्री हल्के नीले रंग के कोट और काले ट्राउज़र में दिख रहे हैं, उनके हाथ में केतली और चाय का ग्लास है और वे एक रेड-कार्पेट इवेंट में हैं, बैकग्राउंड में इंटरनेशनल झंडे और तिरंगा दिखा हुआ है.
अब ई कौन किया बे 🥴🤣 pic.twitter.com/mbVsykXEgm

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










