
कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को भेजा न्योता, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित
AajTak
3 जनवरी को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में शामिल हो रही है. इसमें शामिल होने के लिए पार्टी ने भाजपा नेता और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी को न्योता भेजा. इससे पहले कांग्रेस अखिलेश यादव को भी न्योता भेज चुकी है. गौरतलब है कि भाजपा ने और अखिलेश ने भी इस यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया है.
कांग्रेस नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी को राज्य में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. दीपक सिंह ने कहा कि उन्होंने ईरानी के सचिव नरेश शर्मा को बुधवार को गौरीगंज स्थित उनके कैंप कार्यालय में निमंत्रण सौंपा.
विधान परिषद के पूर्व सदस्य (एमएलसी) ने कहा कि उन्हें उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सभी को आमंत्रित करने का निर्देश दिया था. दीपक सिंह बोले, 'मैंने सोचा कि अमेठी की सांसद स्मृति जुबिन ईरानी को किसी और से पहले निमंत्रण पत्र दिया जाना चाहिए.' निमंत्रण के बारे में पूछे जाने पर, भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि अमेठी के सांसद या पार्टी के किसी अन्य कार्यकर्ता के यात्रा में शामिल होने का कोई सवाल ही नहीं है.'
भाजपा ने शामिल होने से किया इनकार
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले, हमारी पार्टी हमेशा अखंड भारत की अवधारणा पर काम करती है. भारत कभी टूटा नहीं है, तो इसे जोड़ने की बात कहां से आई. बता दें कि स्मृति ईरानी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी से हराया था.
अखिलेश भी ठुकरा चुके हैं कांग्रेस का न्योता
इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी साफ कर दिया था कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे. अखिलेश ने कहा था कि मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला है, हमारी विचारधारा अलग है, बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










