
कांग्रेस ने यूपी में घोषित किए जिला और महानगर अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट
AajTak
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में कांग्रेस की उपस्थिति और प्रभाव बढ़ेगा. उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) ने प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के लिए 133 जिला और महानगर कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष ने इस सूची को मंजूरी दे दी है, जिससे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार हुआ है. प्रदेश के सभी 75 जिलों में कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) और शहर कांग्रेस कमेटी (CCC) के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इन नियुक्तियों से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में कांग्रेस की उपस्थिति और प्रभाव बढ़ेगा. उन्होंने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, यूपी कांग्रेस जल्द ही एक व्यापक रणनीति तैयार करने जा रही है, जिसमें जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा. नए अध्यक्षों को जिले स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं.
यहां देखें पूरी लिस्ट-
1. झांसी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - देशराज ऋच्छारिया (अहिरवार) 2. झांसी महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - मनोज गुप्ता 3. ललितपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - डॉ. दया राम राजक 4. जालौन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - अरविंद सेंगर 5. ओरैया महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - राजकुमार वर्मा 6. महोबा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - संतोष धुरिया 7. बांदा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - राजेश दीक्षित 8. बांदा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - अफसाना शाह 9. चित्रकूट जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - कुशल पटेल 10. हमीरपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - गोविंद अहिरवार 11. फतेहपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - महेश द्विवेदी 12. फतेहपुर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - मोहम्मद आरिफ गुड्डा 13. कौशांबी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - गौरव कुमार पांडेय 14. प्रतापगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - डॉ. नीरज त्रिपाठी 15. लखनऊ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - रुद्र दमन सिंह 'बब्लू' 16. लखनऊ महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - डॉ. शहजाद और अमित त्यागी 17. उन्नाव जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - सुरेंद्र कुशवाहा 18. उन्नाव महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - पैज फारूकी 19. कानपुर-नगर ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - संदीप शुक्ला 20. कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - पवन गुप्ता 21. कानपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - अम्बरीश सिंह गौड़ 22. इटावा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - अशुतोष दीक्षित 23. इटावा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - राशिद खान 24. मैनपुरी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - गोपाल कुलश्रेष्ठ 25. मैनपुरी महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - डॉ. नागेंद्र सिंह यादव 26. कन्नौज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - मोहम्मद शाकिर हुसैन अली 27. कन्नौज महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - पंकज वर्मा 28. बहराइच जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - शिवेंद्र प्रताप सिंह 29. बहराइच महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - मिर्जा तारिक बेग 30. श्रावस्ती जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - विद्या मणि त्रिपाठी 31. बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - शिवलाल कोरी 32. गोंडा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - राम प्रताप सिंह 33. गोंडा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - शाहिद अली कुरैशी 34. बस्ती जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - विश्वनाथ चौधरी 35. सिद्धार्थनगर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - काजी सुहैल अहमद 36. संत कबीर नगर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - प्रवीण चंद्र पांडेय 37. अयोध्या (फैजाबाद) जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - चेत नारायण सिंह 38. अयोध्या (फैजाबाद) महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - सुनील कृष्ण गौतम 39. अम्बेडकर नगर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - के.के. यादव 40. बाराबंकी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - मोहम्मद मोहसिन 41. बाराबंकी महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - राजेंद्र प्रसाद वर्मा 42. बदायूं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - अजीत यादव 43. बदायूं महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - मुन्ना लाल सागर 44. फर्रुखाबाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - शकुंतला देवी 45. फर्रुखाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - अंकुर मिश्रा 46. शाहजहांपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - रजनीश गुप्ता 47. शाहजहांपुर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - तकीम असद खान 48. शाहजहांपुर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - तकीम असद खान 49. लखीमपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - प्रह्लाद पटेल 50. लखीमपुर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - रियाज अहमद (मोनू) खान 51. हरदोई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - विक्रम पांडेय 52. हरदोई महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - अनुपम दीक्षित 53. सीतापुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - डॉ. ममता वर्मा 54. सीतापुर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - शिशिर बाजपेयी 55. पीलीभीत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - हरप्रीत सिंह चब्बा 56. पीलीभीत महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - श्रीकृष्ण गंगवार 57. बरेली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - अशफाक सकलानी 58. बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - दिनेश गुप्ता (डड्डा) 59. सहारनपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - संदीप राणा 60. सहारनपुर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - मनीष त्यागी 61. शामली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - अखलाक प्रधान 62. शामली महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - मुनीश देवी 63. बिजनौर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - हेनरीटा 64. बिजनौर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - हुमायूं बेग 65. मुरादाबाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - विनोद गुंबर 66. मुरादाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - जुनैद कुरैशी 67. सम्भल जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - हाजी मोहम्मद आरिफ टुर्की 68. सम्भल महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - शिव किशोर गौतम 69. अमरोहा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - ओंकार कटारिया 70. अमरोहा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - इंद्रेश शर्मा 71. हापुड़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - राकेश त्यागी 72. हापुड़ महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - इरफान अहमद 73. मेरठ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - गौरव भाटी 74. मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - रंजन शर्मा 75. गौतम बुद्ध नगर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - दीपक भाटी 76. नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - मुकेश यादव 77. बागपत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - लव कश्यप 78. बड़ौत (बागपत) महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - राम हरि पंवार 79. कासगंज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - मनोज पांडेय 80. कासगंज महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - राजेंद्र कश्यप 81. अलीगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - ठाकुर सोमवीर सिंह 82. अलीगढ़ महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - नावेद खान 83. बुलंदशहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - जियाउर रहमान 84. बुलंदशहर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - इंजीनियर रवि लोधी 85. मथुरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - मुकेश धनगर 86. मथुरा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - पंडित यतींद्र मुकद्दम 87. एटा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - हाजी आशिक हुसैन 88. एटा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - विनीत पाराशर वाल्मीकि 89. हाथरस जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - विवेक कुमार उपाध्याय 90. हाथरस महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - योगेश कुमार ओके 91. फिरोजाबाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - राम निवास यादव 92. फिरोजाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - शफाकत खान राजू 93. गाज़ियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - सतीश शर्मा (दासना) 94. गाज़ियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - वीर सिंह जाटव 95. मोदीनगर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - बृजेश कुमार सैनी 96. रामपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - प्रमिल कुमार शर्मा 97. रामपुर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - वकार अली खान 98. आगरा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - अमित दिवाकर 99. आगरा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - सतपाल कटारिया 100. मुजफ्फरनगर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - रंजन मित्तल 101. मुजफ्फरनगर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - कौशल कुमार 102. आजमगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - रियाजुल हसन 103. आजमगढ़ महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - राजमंगल यादव 104. मऊ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - सलमान जमशेद 105. मऊ महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - रामराज सिंह गोंड 106. सोनभद्र जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - फरीद अहमद 107. सोनभद्र महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - शिव कुमार पटेल 108. मिर्जापुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - राजन पाठक 109. मिर्जापुर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - विजय सिंह 110. महाराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - अशफाक अहमद 111. इलाहाबाद (गंगा पार) जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - अशोक पटेल 112. इलाहाबाद (यमुना पार) जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - फुजाल हाशमी 113. इलाहाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - सुनील राम 114. गाजीपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - संदीप कुमार विश्वकर्मा 115. गाजीपुर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - प्रमोद सिंह 116. जौनपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - मोहम्मद आरिफ 117. जौनपुर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - राजेश्वर सिंह पटेल 118. वाराणसी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - रघवेंद्र चौबे 119. वाराणसी महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - अरुण द्विवेदी 120. चंदौली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - बृजेश गुप्ता 121. चंदौली (मुगलसराय) महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - रविंद्र राधे विश्वकर्मा 122. कुशीनगर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - उमा शंकर पाल 123. बलिया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - विजयशेखर मल्ल 'रोशन' 124. देवरिया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - मिर्जा खुर्शीद अहमद 125. देवरिया महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - राजेश कुमार तिवारी 126. गोरखपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - रवि प्रताप निषाद 127. गोरखपुर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - वसीम अंसारी 128. भदोही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - अभिषेक सिंह राणा 129. सुल्तानपुर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - शकील अंसारी 130. सुल्तानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - पंकज तिवारी 131. रायबरेली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - धीरज श्रीवास्तव 132. रायबरेली महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - (रिक्त) 133. अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष - (रिक्त)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










