
कांग्रेस ने फिलिस्तीन पर भारत की नीति को बताया शर्मनाक, जयराम बोले- यह नैतिक कायरता
AajTak
रविवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ऐलान किया कि ब्रिटेन अब फिलिस्तीन को आधिकारिक मान्यता देता है. इससे पहले कनाडा और ऑस्ट्रेलिया भी यह कदम उठा चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह राष्ट्रमंडल देशों की एक समन्वित पहल लग रही है.
ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और यूके द्वारा फिलिस्तीन को आधिकारिक रूप से मान्यता देने के फैसले के बाद, कांग्रेस ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा है कि पिछले 20 महीनों से फिलिस्तीन पर भारत की नीति "शर्मनाक और नैतिक कायरता" वाली रही है.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जब यूके, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश फिलिस्तीन को मान्यता दे रहे हैं, तब भारत की चुप्पी समझ से परे है. उन्होंने याद दिलाया कि भारत ने तो 18 नवंबर 1988 को ही फिलिस्तीन को एक देश के रूप में औपचारिक रूप से मान्यता दे दी थी.
रमेश की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने फिलिस्तीन को एक देश के रूप में मान्यता देने की पुष्टि की है. इससे पहले कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने भी यही फैसला लिया.
यह भी पढ़ें: अब पुर्तगाल ने दी फिलिस्तीन को औपचारिक मान्यता, संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री ने किया ऐलान
कांग्रेस लगातार उठा रही है सवाल
कांग्रेस ने पिछले महीने भी मोदी सरकार की "इजरायल के अस्वीकार्य कदमों पर पूरी तरह से चुप्पी" की निंदा की थी. इससे पहले, अगस्त में, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इजरायल पर "नरसंहार" का आरोप लगाते हुए, भारत सरकार को इजरायल की कार्रवाई पर "चुप रहने" के लिए लताड़ा था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










