
कांग्रेस ने ढूंढ निकाली केजरीवाल की काट? सत्ता में आने पर किया 400 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान
AajTak
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार 2013 से है. हालांकि, तब AAP को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था और कुल 28 सीटें जीत पाई थी. लेकिन, कांग्रेस के समर्थन से AAP ने केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बना ली थी. उस समय कांग्रेस ने बीजेपी को रोकने के लिए AAP से समझौता कर लिया था.
दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं और आम आदमी पार्टी लगातार चौथी बार सत्ता में आने के लिए पूरा जोर लगा रही है. हालांकि, विपक्षी दलों ने भी AAP के विजयी रथ को रोकने के लिए मोर्चेबंदी शुरू कर दी है. कांग्रेस ने मंगलवार को दिल्ली में बड़ा ऐलान किया है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने घोषणा की कि पार्टी अगर दिल्ली की सत्ता में आती है तो 400 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी.
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार 2013 से है. हालांकि, तब AAP को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था और कुल 28 सीटें जीत पाई थी. लेकिन, कांग्रेस के समर्थन से AAP ने केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बना ली थी. उस समय कांग्रेस ने बीजेपी को रोकने के लिए AAP से समझौता कर लिया था और पार्टी के 8 विधायकों ने AAP को बाहर से समर्थन देकर सरकार बनवा दी थी. हालांकि, ये समझौता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और 49 दिन में सरकार गिर गई. दिल्ली में 2015 में फिर विधानसभा चुनाव कराए गए और AAP ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था.
दिल्ली में AAP ने कांग्रेस से छीनी थी सत्ता
AAP ने 2015 में 67 और बीजेपी ने 3 सीटें जीतीं थीं. दिल्ली में कुल 70 सीटें हैं. 2020 में भी AAP ने 62 सीटें जीतीं और बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत हासिल की. लेकिन कांग्रेस का लगातार दूसरी बार खाता नहीं खुल सका था. इससे पहले दिल्ली की गद्दी पर कांग्रेस का कब्जा रहा है. कांग्रेस ने 1998, 2003 और 2008 में लगातार जीत दर्ज की. यहां कांग्रेस की शीला दीक्षित मुख्यमंत्री रहीं. 2013 के चुनाव में AAP ने कांग्रेस से सत्ता छीनी थी.
अब एक बार फिर कांग्रेस सत्ता में आने के लिए जोर लगा रही है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मंगलवार को ऐलान किया है कि अगर कांग्रेस दिल्ली में सत्ता में आती है तो वो हर महीने 400 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे.
'कांग्रेस पूरे करती है वादे'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










