
कांग्रेस ने कब्जाया सिंधिया का किला, AAP और ओवैसी की पार्टी की उम्मीद जगी... MP निकाय चुनाव नतीजों के 5 बड़े संदेश
AajTak
मध्य प्रदेश के 16 नगर निगम में से 11 के चुनाव नतीजे रविवार को घोषित हो गए. सत्ताधारी बीजेपी सात शहरों में मेयर का चुनाव जीतने में कामयाब रही तो कांग्रेस ने तीन नगर निगम सीटों पर कब्जा जमाया है. पहली बार निकाय चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी सिंगरौली में महापौर बनाने में सफल रही. ऐसे में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले निकाय चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस और बीजेपी के लिए सियासी संदेश दे दिए हैं?
मध्य प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव की तस्वीर साफ हो चुकी है और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मजबूत किले भी धराशायी हो गए हैं. पहले दौर में 11 नगर निगमों में चुनाव हुआ था जिनके नतीजे आ चुके हैं. इन 11 में से 7 नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी, 3 पर कांग्रेस और एक पर आम आदमी पार्टी को सफलता मिली है. नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे देखकर भले ही ऐसा लगे कि बीजेपी को बढ़त मिली है, लेकिन पिछले चुनाव की तुलना में पार्टी को नुकसान हुआ है. बीजेपी के कई दिग्गज अपना गढ़ भी नहीं बचा सके. सूबे में करीब एक साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में निकाय चुनाव नतीजे बीजेपी के लिए चिंता बढ़ाने वाले हैं तो कांग्रेस के लिए किसी सियासी संजीवनी से कम नहीं.
एमपी के 11 नगर निगमों में से बीजेपी ने इंदौर, भोपाल, बुरहानपुर, उज्जैन, सतना, खंडवा और सागर में जीत दर्ज की है. कांग्रेस ने ग्वालियर, जबलपुर और छिंदवाड़ा नगर निगम पर कब्जा जमाया है तो निकाय चुनाव में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी खाता खोलने में कामयाब रही. वहीं, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM भले ही एक भी मेयर सीट न जीत सकी हो, लेकिन कई सीटों पर कांग्रेस का गणित जरूर बिगाड़ दिया. दिलचस्प बात यह है कि मध्य प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों में पूरी तरह बीजेपी का कब्जा था और कांग्रेस का एक भी मेयर नहीं था. बीजेपी ने चार नगर निगम के मेयर की कुर्सी गंवा दी है. इस तरह निकाय चुनाव से पांच बड़े राजनीतिक संदेश निकले हैं.
बीजेपी का मजबूत किला दरका
पिछली बार हुए निकाय चुनाव में सभी 11 नगर निगमों में बीजेपी के मेयर चुने गए थे. इस बार उसे चार नगर निगमों में मेयर पद से हाथ धोना पड़ा है. इनमें ग्वालियर भी शामिल है जहां 57 साल के बाद बीजेपी को हार मिली है. इसी तरह जबलपुर में 23 साल बाद बीजेपी का मेयर नहीं होगा. ग्वालियर और जबलपुर बीजेपी के सबसे मजबूत गढ़ माने जाते हैं और यहां पार्टी को मिली हार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, नरोत्तम मिश्रा, जयभान सिंह पवैया और प्रभात झा के अलावा शिवराज सरकार के पांच मंत्री ग्वालियर इलाके से आते हैं. बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जबलपुर से सांसद हैं तो राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की ससुराल जबलपुर में ही है. ऐसे में बीजेपी के लिए यहां मिली हार निश्चित तौर पर चिंता बढ़ाने वाली है. शहरी वोटों पर बीजेपी की मजबूत पकड़ मानी जाती है, जिसके चलते उसकी हार ने तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं.
कांग्रेस को संजीवनी और नसीहत
नगर निगम चुनाव में कांग्रेस तीन सीटें जीतने में कामयाब रही है. 57 साल बाद ग्वालियर, 23 साल बाद जबलपुर और 18 साल बाद छिंदवाड़ा में कांग्रेस का महापौर होगा. कांग्रेस के लिए नगर निगम चुनाव के नतीजे पिछले चुनाव के मुकाबले काफी बेहतर रहे हैं. तीन नगर निगम में मेयर पद पर कब्जा करने के साथ ही कांग्रेस ने उज्जैन और बुरहानपुर में बीजेपी को कड़ी टक्कर भी दी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में कांग्रेस जीती है लेकिन ग्वालियर में कोई नेता न होने के बाद भी पार्टी अपना मेयर बनाने में सफल रही. ग्वालियर की जीत का श्रेय सतीश सिकरवार को जाता है, जिनकी पत्नी ने मेयर का चुनाव जीता है. अधिकांश जगह कांग्रेस के वोट में इजाफा हुआ है जो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से सियासी संजीवनी की तरह माना जा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










