
'कांग्रेस दिल्ली-पंजाब छोड़ दे, हम भी MP और राजस्थान में नहीं लड़ेंगे चुनाव', AAP का ऑफर
AajTak
आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लोगों से जुडाव खत्म हो गया है, उन्हें ये तक नहीं पता कि जनता क्या चाहती है. देश की सबसे पुरानी पार्टी अब देश की सबसे नई पार्टी से आइडिया औऱ मैनीफेस्टो तक चुराने लगी है.
आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस को बड़ा ऑफर दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर पंजाब और दिल्ली में चुनाव नहीं लड़ती है तो आम आदमी पार्टी (AAP) भी राजस्थान और मध्य प्रदेश में इलेक्शन नहीं लड़ेगी. जब सौरभ भारद्वाज से पूछा गया कि कहा जा रहा है कि मध्यप्रदेश और राजस्थान में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी, वहां कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएगी. अगर दोनों पार्टियां एक-दूसरे के वोट काटेंगी, तो एक साथ आने का क्या मतलब है.
इसके जवाब में AAP के मंत्री ने कहा कि 2015 और 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीरो सीट आई थी, लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस यहां से चुनाव लड़ती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर ये कह दे कि वह पंजाब और दिल्ली में चुनाव नहीं लड़ेगी, तो हम भी राजस्थान और मध्य प्रदेश में हम भी चुनाव नहीं लड़ेंगे.
AAP के मंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी में न सिर्फ लीडरशिप का क्राइसिस है, बल्कि आइडिया का भी क्राइसिस है. कांग्रेस का लोगों से जुडाव इस तरीके से खत्म हो गया है कि उन्हें ये तक नहीं पता कि जनता क्या चाहती है. उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी अब देश की सबसे नई पार्टी से आइडिया औऱ मैनीफेस्टो तक चुराने लगी है. क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि सारे मैनीफेस्टो झूठे होते है, इसलिए हमने इसे 'गारंटी' कहा. अब कांग्रेस ने इस शब्द 'गारंटी' तक को चुरा लिया है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








