
'कांग्रेस छोड़ने वालों का हाल सबको पता है', सचिन पायलट पर स्टेट इंचार्ज का हमला
AajTak
राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को जयपुर पहुंचे थे. यहां उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी किसी को बाहर नहीं निकलती. खास कर के जो पुराने नेता हैं. लेकिन सबको पता है जो कांग्रेस छोड़कर जाते है उनका क्या हाल हुआ'.रंधावा ने पायलट की यात्रा की टाइमिंग को भी गलत बताया है.
राजस्थान कांग्रेस में जारी घर की लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. पायलट खेमे के साथ चल रही ये कलह हर दिन नए आरोपों-प्रत्यारोपों के साथ आगे बढ़ रही है. इसी बीच शनिवार को कांग्रेस के स्टेट इंचार्ज सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पायलट खेमे को एक स्पष्ट संदेश देते हुए उन्हें अतीत की याद दिलाई है. रंधावा ने कहा, अतीत में पार्टी छोड़ने वाले नेताओं ने कैसा प्रदर्शन किया था, इसे भूलना नहीं चाहिए. रंधावा ने जयपुर में कहा, जो कांग्रेस छोड़ते हैं, सब उनका हाल जानते हैं.
जयपुर पहुंचे सुखजिंदर सिंह रंधावा
कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को जयपुर पहुंचे. यहां उन्होंने, मीडिया से सचिन पायलट के सवाल पर बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी को बाहर नहीं निकलती. खास कर के जो पुराने नेता हैं. लेकिन सबको पता है जो कांग्रेस छोड़कर जाते है उनका क्या हाल हुआ. आप तब कहते कि पार्टी ने आपकी बात नहीं सुनी, आप अपनी बात पार्टी फोरम में उठाते. इसके साथ ही उन्होंने सचिन पायलट की यात्रा को लेकर कहा, यात्रा करनी चाहिए, पर उसकी टाइमिंग ठीक नहीं थी. ऐसे कर्नाटक चुनाव के समय यात्रा नहीं करनी चाहिए थी.
हर व्यक्ति का सम्मान करती है कांग्रेस
उन्होंने कहा, "पार्टी कभी किसी को निकालना नहीं चाहती. कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो हर व्यक्ति का सम्मान करती है और लंबे समय तक साथ देने वालों को कभी छोड़ना नहीं चाहती. कांग्रेस ने किसी को नहीं निकाला और जो लोग हैं उनका हाल तो आप सभी जानते ही हैं." कांग्रेस छोड़ दी, ”उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा.
रंधावा ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर भी तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार सात साल तक 2,000 रुपये का नोट नहीं चला सकी, वह पूछ रही है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया. असल में हाल ही में सचिन पायलट ने जयपुर में अपनी पांच दिवसीय जन संघर्ष यात्रा का समापन किया था और इस मौके पर उन्होंने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) को भंग करने और इसके पुनर्गठन, सरकारी परीक्षा पेपर लीक से प्रभावित हर युवा को मुआवजा देने और परीक्षा आयोजित कराने समेत तीन मांगें सरकार के सामने रखी थीं. इसके साथ ही उन्होंने मांग उठाई कि पिछली वसुंधरा राजे सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की उच्च स्तरीय जांच हो.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










