
‘कांग्रेस को वोट नहीं दिया तो...’, तेलंगाना के अश्वारावुपेट में कांग्रेस प्रत्याशी की मांग पर भड़के वोटर, सड़क पर किया प्रदर्शन
ABP News
Telangana Civic Polls: तेलंगाना के अश्वारावुपेट नगर पालिका के 10वें वार्ड में चुनाव का माहौल तब तनावपूर्ण हो गया, जब कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थकों ने मतदाताओं के घर जाकर एक अजीब अल्टीमेटम जारी किया.
तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले के अश्वारावुपेट म्युनिसिपैलिटी के 10वें वार्ड में चुनाव के बाद एक बेहद हैरतअंगेज मामला सामने आया है. कांग्रेस पार्टी के एक उम्मीदवार ने उन मतदाताओं से चुनाव से पहले बांटे गए कुकर और नकद पैसे वापस मांग लिए, जिन्होंने उन्हें वोट नहीं दिया था. इस घटना ने इलाके में हलचल मचा दी है. जिसके बाद गुस्से में आए मतदाताओं ने सड़क पर कुकर रखकर जमकर नारेबाजी की और उम्मीदवार पर सामाजिक बहिष्कार और अपमानित करने का आरोप लगाया. यह घटना चुनाव समाप्त होने के तुरंत बाद घटित हुई, जब यह तय हो चुका था कि किसे वोट मिले हैं.
पार्टी समर्थक और मतदाताओं के बीच हुई बहस
अश्वारावुपेट नगर पालिका के 10वें वार्ड में चुनाव का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया, जब कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थकों ने मतदाताओं के घर जाकर एक अजीब अल्टीमेटम जारी किया. उनका कहना था कि जिन लोगों ने पार्टी को वोट नहीं दिया, उन्हें चुनाव प्रचार के दौरान मिले सामान और पैसे तुरंत लौटा देने चाहिए. इस मांग को लेकर उम्मीदवार के समर्थक और स्थानीय मतदाताओं के बीच जमकर बहस छिड़ गई.
क्या हम बिकाऊ माल हैं?- स्थानीय मतदाता

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












