
कांग्रेस के 137 साल: सबसे ज्यादा 22 साल अध्यक्ष रहीं सोनिया, 50 साल तक नेहरू-गांधी परिवार के हाथ में कमान
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव बेहद नजदीक आ गए हैं. 17 अक्टूबर को मतदान होना है, जिसका रिजल्ट 19 अक्टूबर को आ जाएगा. इससे पहले चुनाव मैदान में उतरे दोनों प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर खुद को मजबूत कैंडिडेट साबित करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं. 137 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी में अब तक 88 अध्यक्ष चुने गए हैं.
कांग्रेस पार्टी को जल्द ही नया अध्यक्ष मिलने वाला है. पार्टी सुप्रीमो के पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला है. मतदान 17 अक्टूबर को तो वहीं परिणाम 19 अक्टूबर को तय है. अब ये देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि इस चुनाव में किसे जीत मिलती है.
कांग्रेस का इतिहास 137 साल पुराना है. पार्टी का गठन 1885 में हुआ था. 137 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी में अब तक 88 अध्यक्ष चुने गए हैं. राहुल गांधी ने 25 2019 को 87वें अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ी थी, जिसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष (88वीं अध्यक्ष) बनी हुई हैं.
13 दशक से ज्यादा पुरानी पार्टी का नेतृत्व 50 साल तक नेहरू-गांधी परिवार ने ही किया. नेहरू-गांधी परिवार में कांग्रेस की कमान सबसे ज्यादा सोनिया गांधी के पास रही. सोनिया गांधी करीब 22 साल से कांग्रेस अध्यक्ष हैं.
1919 में जुड़ा नेहरू-गांधी परिवार
कांग्रेस पार्टी से गांधी-नेहरू परिवार का कनेक्शन 1919 में जुड़ा गया था, जब मोतीलाल नेहरू पहली बार पार्टी अध्यक्ष चुने गए थे. मोतीलाल नेहरू 58 साल की उम्र में कांग्रेस के 36वें अध्यक्ष बने थे. इसके बाद 1929 में पंडित जवाहर लाल नेहरू 40 साल की उम्र में पार्टी के अध्यक्ष बने.
इंदिरा गांधी 3 बार चुनी गईं अध्यक्ष

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










