
कांग्रेस के लिए जैसे अमेठी-रायबरेली, वैसे ही BJP के लिए गले की हड्डी बन गई कैसरगंज सीट
AajTak
कैसरगंज लोकसभा सीट पर 20 मई को पांचवें चरण में वोटिंग होनी है. मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह बेसब्री से दिल्ली से संदेश आने का इंतजार कर रहे है. चुनाव प्रचार तो वो पहले ही शुरू कर चुके हैं, क्योंकि पता है कि अगर बीजेपी ने झटका दिया तो अखिलेश यादव तो संभाल लेंगे.
उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट का हाल भी अमेठी और रायबरेली जैसा ही है. जैसे कांग्रेस के लिए अमेठी और रायबरेली की मुश्किल है, बीजेपी के लिए रायबरेली और कैसरगंज चुनौती बने हुए हैं. अमेठी का मामला बीजेपी के लिए आसान था. अब स्मृति ईरानी का टिकट तो कट नहीं सकता था, और न ही उनका चुनाव क्षेत्र बदला जा सकता था.
रायबरेली और कैसरगंज का हाल काफी मिलता जुलता है, लेकिन बीजेपी के लिहाज से देखें तो एक बड़ा फर्क भी है. अगर दोनों सीटों को बीजेपी और कांग्रेस के नजरिये से देखें तो भी कई चीजें कॉमन होने के साथ साथ फर्क भी नजर आता है - कैसरगंज में जहां बृजभूषण शरण सिंह बीजेपी के टिकट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, अमेठी और रायबरेली में गांधी परिवार से कोई चुनाव लड़ने तक को तैयार नजर नहीं आ रहा है.
कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों के बाद बीजेपी के लिए हाल सांप-छछूंदर जैसा हो गया है. अभी तक कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए किसी भी राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है - ये बात अलग है कि बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह अपने से ही चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं.
रायबरेली में तो बीजेपी, कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा का इंतजार कर रही है, जबकि कैसरगंज के लिए समाजवादी पार्टी बीजेपी की अगली लिस्ट का इंतजार कर रही है. कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन में अखिलेश यादव ने कैसरगंज सीट अपने हिस्से में रखी है - बृजभूषण शरण सिंह और अखिलेश यादव के बीच भी रिश्ता ठीक ठाक ही माना जाता है. कैसरगंज में एक चर्चा ये भी है कि अगर बीजेपी ने बृजभूषण शरण को टिकट दिया, तो समाजवादी पार्टी महिला पहलवानों में से ही किसी को चुनाव लड़ा सकती है.
अगर समाजवादी पार्टी किसी महिला पहलवान को उम्मीदवार बनाती है, तो बीजेपी के लिए भारी फजीहत हो जाएगी. कुछ कुछ वैसी ही जैसी अभी कर्नाटक के जेडीएस उम्मीदवार प्रज्ज्वल रेवन्ना को लेकर बनी हुई है.
यूपी में बीजेपी 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. 5 सीटें बीजेपी ने सहयोगी दलों को दे दिया है. कैसरगंज और रायबरेली को छोड़ कर बीजेपी ने 73 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. और सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बाकी पार्टियों ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










