
कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली आज, दिल्ली के रामलीला मैदान में बीजेपी को घेरने की तैयारी
AajTak
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली में मोदी सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार और 'जनविरोधी' नीतियों का विरोध किया जाएगा. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करेंगे. राहुल के दोपहर करीब 1 बजे तक रैली में पहुंचने की संभावना है.
कांग्रेस ने देशव्यापी 'भारत जोड़ो यात्रा' से पहले रविवार को दिल्ली में बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है. यहां रामलीला मैदान में आज महंगाई पर 'हल्ला बोल' रैली आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है. पार्टी ने इस रैली की विशेष तैयारी की है. वहीं, रैली में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी खास इंतजाम किए हैं.
सूत्रों के मुताबिक, रैली से पहले सुबह करीब 11 बजे कांग्रेस के महासचिव, प्रभारी समेत वरिष्ठ नेता AICC मुख्यालय में एकत्रित होंगे. यहां से बसों के जरिए एक साथ पार्टी की महंगाई पर हल्ला बोल रैली के लिए रामलीला मैदान जाएंगे. कांग्रेस इस रैली में बीजेपी और मोदी सरकार पर चौतरफा हमला करेगी.
राहुल गांधी के दोपहर 1 बजे रैली में पहुंचने की संभावना
महंगाई पर हल्ला बोल रैली में मोदी सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार और 'जनविरोधी' नीतियों का विरोध किया जाएगा. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करेंगे. राहुल के दोपहर करीब 1 बजे तक रैली में पहुंचने की संभावना है. देशभर से पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लेने का आह्वान किया गया है.
कांग्रेस की देशभर के 22 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस
कांग्रेस नेताओं ने इस सप्ताह की शुरुआत में देशभर के 22 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और 4 सितंबर को रामलीला मैदान में अपनी 'महंगाई पर हल्ला बोल रैली' के लिए 'दिल्ली चलो' का आह्वान किया था. रैली को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे. राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा- आज देश के सामने सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ती नफरत है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










