
कांग्रेस की बैठक में चला बांग्लादेश का राष्ट्र गान, CM हिमंता बिस्वा सरमा ने कानूनी कार्रवाई का दिया आदेश
AajTak
असम के करीमगंज में कांग्रेस सेवा दल की बैठक में बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'अमर सोनार बांग्ला' गाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी तूफान खड़ा हो गया है. बीजेपी ने कांग्रेस पर
असम के करीमगंज जिले में कांग्रेस सेवा दल की एक बैठक में बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'अमर सोनार बांग्ला' गाए जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. श्रीभूमि कस्बे में हुई इस बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर देशविरोधी मानसिकता और "ग्रेटर बांग्लादेश" एजेंडा फैलाने का आरोप लगाया है. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने लीगल एक्शन की चेतावनी दी है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "दो दिन पहले श्रीभूमि जिले की जिला कांग्रेस समिति ने भारत के राष्ट्रगान की जगह बांग्लादेश का राष्ट्रगान 'अमर सोनार बांग्ला' गाया. यह भारत के लोगों का खुला अपमान है. यह उसी नए दावे के अनुरूप है जो कुछ बांग्लादेशी नागरिक कर रहे हैं कि पूर्वोत्तर भारत भविष्य में बांग्लादेश का हिस्सा बन जाएगा. मैंने असम पुलिस को निर्देश दिया है कि श्रीभूमि जिला कांग्रेस समिति के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए."
राज्य के मंत्री अशोक सिंघल ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस की कड़ी आलोचना की. उन्होंने लिखा, "अब साफ हो गया है कि कांग्रेस ने दशकों तक असम में अवैध मियां घुसपैठ को क्यों बढ़ावा दिया - ताकि राज्य की जनसांख्यिकी बदलकर वोट बैंक राजनीति की जा सके. यही उनका 'ग्रेटर बांग्लादेश' एजेंडा है."
यह भी पढ़ें: बहुविवाह पर लगेगा ब्रेक! असम में नया कानून ला रही हिमंता सरकार, तोड़ने पर होगी कम से कम 7 साल की जेल
बीजेपी की असम इकाई ने कांग्रेस को "बांग्लादेश-आसक्त" करार दिया. पार्टी ने पोस्ट में लिखा, "कुछ दिन पहले ही बांग्लादेश ने एक नक्शा जारी किया था जिसमें पूरा पूर्वोत्तर अपना बताया गया था, और अब कांग्रेस उसी देश का राष्ट्रगान असम में गा रही है. अगर अब भी कोई इस एजेंडे को नहीं देख पा रहा, तो वह या तो अंधा है या शामिल."
भारत के पूर्वोत्तर को मैप में शामिल करने का दावा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










