
कांग्रेस का भोपाल में आज महाचौपाल... राहुल-खड़गे करेंगे संबोधित, भारत-अमेरिका ट्रेड डील को बताया किसान विरोधी
AajTak
कांग्रेस पार्टी आज भोपाल में प्रस्तावित भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ किसान महाचौपाल आयोजित करेगी. रैली को मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी संबोधित करेंग. कांग्रेस का दावा है कि यह समझौता किसानों को नुकसान पहुंचा सकता है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बड़ा सियासी टकराव देखने को मिलेगा, जहां कांग्रेस पार्टी प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ किसानों के हितों को लेकर विशाल किसान महाचौपाल आयोजित कर रही है. इस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे. कांग्रेस पार्टी ने कहा कि इस महाचौपाल का उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना है.
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी दोपहर 1 बजे भोपाल पहुंचेंगे और कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू होगा. वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोपहर करीब 12 बजे भोपाल पहुंचेंगे. कांग्रेस ने पहले लाल परेड ग्राउंड में कार्यक्रम की अनुमति मांगी थी, लेकिन प्रशासन ने जवाहर चौक में अनुमति दी.
महाचौपाल में 50000 किसानों के जुटने का दावा
आयोजन स्थल पर दो बड़े डोम लगाए गए हैं और एक विशाल मंच तैयार किया गया है, जिस पर करीब 250 नेता और पदाधिकारी बैठेंगे. आयोजकों का दावा है कि राज्यभर से लगभग 50 हजार किसान, युवा और पार्टी कार्यकर्ता इस महाचौपाल में शामिल होंगे. रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा, कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस विधायक, राज्यसभा सांसद, राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य और मध्य प्रदेश के सभी 71 कांग्रेस जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे.
यह भी पढ़ें: India-US Trade Deal: भारत-US ट्रेड डील पर बड़ी खबर, कल से होने वाली बैठक टली... ये कारण आया सामने!
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ रैली

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










