
'कांग्रेस कार्रवाई करे...', राहुल गांधी की टीम द्वारा इंडिया टुडे के पत्रकार पर हमला मामले में बोले केंद्रीय मंत्री
AajTak
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि उन्हें पत्रकारों की ओर से एक ज्ञापन मिला है, जिसमें अमेरिका में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टीम द्वारा इंडिया टुडे के रिपोर्टर रोहित शर्मा पर किए गए हमले के मामले में कार्रवाई की मांग की गई है. उन्होंने कांग्रेस से मामले में कार्रवाई करने को कहा है.
अमेरिका में राहुल गांधी की टीम द्वारा इंडिया टुडे के पत्रकार रोहित शर्मा के साथ बदसलूकी की गई थी. इसके बाद से कांग्रेस लगातार निशाने पर है. इसको लेकर दिल्ली में भी पत्रकारों ने केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा और मामले में कार्रवाई की मांग की. इसको लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि उन्हें पत्रकारों की ओर से एक ज्ञापन मिला है, जिसमें अमेरिका में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की टीम द्वारा इंडिया टुडे के रिपोर्टर रोहित शर्मा पर किए गए हमले के मामले में कार्रवाई की मांग की गई है.
सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि वह ज्ञापन को भारतीय प्रेस परिषद को भेजेंगे, ताकि वे इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर सकें. वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा, "कांग्रेस को इस पर कार्रवाई करने की जरूरत है."
दरअसल, इंडिया टुडे के संवाददाता रोहित शर्मा पर डलास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया, जब वे राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा से पहले भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का इंटरव्यू ले रहे थे. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने, जो राहुल गांधी की टीम के सदस्य थे, उन पर तब हमला कर दिया जब उन्होंने पित्रोदा से पूछा कि क्या कांग्रेस सांसद अमेरिकी सांसदों के साथ चर्चा के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों का मुद्दा उठाएंगे.
रोहित शर्मा ने यह भी कहा कि उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया और उनसे इंटरव्यू डिलीट करने को कहा गया. यहां तक कि जब पित्रोदा राहुल गांधी से मिलने के लिए हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए, तब उन्हें करीब 15 लोगों ने एक कमरे में बंद कर दिया. सैम पित्रोदा ने उन्हें फोन करके इस घटना के लिए माफी मांगी और मामले की गहन जांच करने का वादा किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पत्रकार पर हमले की निंदा की और राहुल गांधी के 'मोहब्बत की दुकान' नारे पर कटाक्ष किया. पिछले हफ़्ते जम्मू में एक चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा था, "वे (कांग्रेस) मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करते हैं. लेकिन हमारे देश के एक पत्रकार के साथ अमेरिका में कांग्रेस ने क्रूरता की. भारत के एक बेटे का अमेरिका में अपमान किया गया. जो लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के चैंपियन होने का दावा करते हैं, वे क्रूरता में लिप्त हैं."

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










