
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर भिड़ीं हिमाचल और दिल्ली पुलिस… रातभर चला हाई वोल्टेज ड्रामा, जानें पूरा टाइमलाइन
AajTak
शिमला में यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच टकराव हुआ. मंगलवार रात दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने शिमला के रोहडू से तीनों को हिरासत में लेकर दिल्ली रवाना किया. बुधवार सुबह हिमाचल पुलिस ने दिल्ली पुलिस की गाड़ियों को रोककर पूछताछ की. शिमला जिला अदालत में दोनों पुलिस बलों ने विवाद किया, हिमाचल ने बिना अनुमति गिरफ्तारी का आरोप लगाया. रात भर बहस और जांच चली, आखिर में दिल्ली पुलिस को ट्रांजिट रिमांड मिला.
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार-गुरुवार की रात को शिमला में हिमाचल प्रदेश और दिल्ली पुलिस के बीच टकराव देखने को मिला. रातभर दो राज्यों के पुलिस के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. इस पूरे प्रकरण के दौरान स्थानीय पुलिस ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को रोका और आख़िरकार फिर ये पूरा मामला कोर्ट में जाकर शांत हुए. आइए इस पूरे घटनाक्रम का टाइमलाइन जानते हैं.
मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस के कुछ जवान हिमाचल में छिपे 3 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तलाश में दाखिल होते हैं. दिल्ली पुलिस शिमला जिले के दूरदराज इलाके रोहडू के चिडगांव स्थित रेस्ट हाउस से तीनों आरोपियों को हिरासत में लेती है और अपने साथ सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर तथा एक काले रंग की थार लेकर दिल्ली के लिए रवाना होती है.
यह घटनाक्रम बुधवार सुबह करीब 6 बजे का है. इसके बाद दिल्ली पुलिस को शिमला से होते हुए सोलन और फिर हिमाचल से बाहर निकलना था. लेकिन शिमला पुलिस को दिल्ली पुलिस की मौजूदगी की भनक लग गई. शिमला पुलिस ने नाका लगाकर दिल्ली पुलिस की एक गाड़ी को शिमला के आईएसबीटी के पास रोका. पूछताछ में पता चला कि उनसे आगे कुछ और गाड़ियां निकल चुकी हैं. इसके बाद शिमला पुलिस ने शिमला के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट शोघी बैरियर पर नाका लगाकर एक और गाड़ी को रोक लिया. हालांकि दिल्ली पुलिस की दो और गाड़ियां वहां से पहले ही निकल चुकी थीं. इसके बाद शिमला पुलिस ने सोलन में नाका लगवाया और उन दो गाड़ियों को भी पूछताछ के लिए शिमला लाया गया. यह घटनाक्रम दिन भर चलता रहा.
यह भी पढ़ें: 'शिमला पुलिस की कार्रवाई कानूनी रूप से जायज...', दिल्ली पुलिस से टकराव पर आया हिमाचल पुलिस का बयान
दोपहर करीब 2 बजे शिमला की जिला अदालत में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस पहुंचे. यहां शिमला पुलिस की ओर से अदालत में कहा गया कि दिल्ली से आए 18 लोग रोहडू से 3 लोगों को अगवा कर अपने साथ ले जा रहे थे. पूछताछ में वे खुद को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम बता रहे थे.
करीब शाम 7 बजे तक शिमला पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच दस्तावेजों और पूछताछ की प्रक्रिया जारी रही. इसके बाद अचानक दिल्ली पुलिस अपने साथ हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई. अदालत परिसर में ही शिमला पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे रोक नहीं पाए. इसके बाद घटनाक्रम और नाटकीय हो गया. दिल्ली पुलिस की गाड़ियां शिमला से रवाना तो हुईं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










