
कांग्रेस और लेफ्ट के बीच सियासी जंग तेज, केरल के विधायक ने की राहुल गांधी का 'DNA टेस्ट' कराने की मांग
AajTak
मंगलवार को पलक्कड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नीलांबुर विधायक ने कहा, 'मैं वायनाड का हिस्सा हूं, जो राहुल गांधी का निर्वाचन क्षेत्र है. मैं उन्हें गांधी सरनेम से नहीं बुला सकता. वह इतने निम्न स्तर के नागरिक बन गए हैं.'
केरल में INDIA ब्लॉक में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. राज्य के एक विधायक द्वारा राहुल गांधी को अपना DNA चेक करवाने की सलाह देने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के समर्थक निर्दलीय विधायक पीवी अनवर ने कहा कि राहुल गांधी 'निम्न स्तर के नागरिक' हैं. मंगलवार को पलक्कड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नीलांबुर विधायक ने कहा, 'मैं वायनाड का हिस्सा हूं, जो राहुल गांधी का निर्वाचन क्षेत्र है. मैं उन्हें गांधी सरनेम से नहीं बुला सकता. वह इतने निम्न स्तर के नागरिक बन गए हैं.' वे गांधी सरनेम से बुलाए जाने के लायक नहीं है, ये मैं नहीं कह रहा हूं ये बात भारत की जनता पिछले दो दिनों से कह रही है.'
यह भी पढ़ें: बस की सीट पर जैसे रुमाल छोड़ जाते हैं लोग, वैसे ही अमेठी में रुमाल फेरने आएंगे राहुल गांधी, बोलीं- स्मृति ईरानी
दरअसल, अनवर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी से नाराज थे. केरल में अपनी हालिया चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने पूछा था कि पिनाराई विजयन को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा पूछताछ और गिरफ्तार करने से क्यों छूट मिली है, जबकि उनके खिलाफ कई आरोप सामने आए थे.
'राहुल गांधी का DNA टेस्ट होना चाहिए' निर्दलीय विधायक अनवर ने कहा कि क्या नेहरू परिवार में ऐसे सदस्य होंगे? क्या नेहरू परिवार में जन्म लेने वाला कोई व्यक्ति ऐसा कह सकता है? मुझे इस पर बहुत संदेह है. मेरी राय है कि राहुल गांधी के डीएनए का टेस्ट किया जाना चाहिए. राहुल के पास जवाहरलाल नेहरू के पोता कहलाने का कोई अधिकार नहीं है. हमें सोचना चाहिए कि क्या राहुल गांधी पीएम मोदी के एजेंट हैं.
अनवर की टिप्पणी पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एमएम हसन ने कहा कि पार्टी ने निर्दलीय विधायक के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करा दी है. हसन ने यह भी मांग की कि पुलिस विधायक के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करे. उन्होंने कहा कि अनवर ने नेहरू परिवार और राहुल गांधी का अपमान किया है.
पीवी अनवर गोडसे का नया अवतार: एमएम हसन हसन ने कहा, 'पीवी अनवर गोडसे का नया अवतार हैं. अनवर के शब्द गोडसे की उन गोलियों से भी ज्यादा घातक हैं, जिनसे गांधीजी की मौत हुई थी. अनवर ने एक ऐसी टिप्पणी की जो जनता के प्रतिनिधि की ओर से कभी नहीं आनी चाहिए.'

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






