
'कांग्रेस और मुस्लिम लीग को एक जैसा मानना कम्युनिस्टों की गलती', बोले इरफान हबीब
AajTak
इतिहासकार इरफान हबीब ने भारत छोड़ो आंदोलन की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब जापानी आक्रमण का खतरा था, तब यह आंदोलन शुरू करना सही नहीं था. उन्होंने यह भी कहा कि 1940 के दशक में कम्युनिस्टों ने कांग्रेस और मुस्लिम लीग को एक जैसा माना था और यह गलती थी.
इतिहासकार इरफान हबीब ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरू करने की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि 1942 में जब जापान की सेना भारत की सीमा पर थी, उस समय भारत छोड़ो आंदोलन शुरू करने का निर्णय सही नहीं था. इरफान हबीब ने यह भी कहा कि1940 के दशक में कम्युनिस्टों की गलती यह थी कि उन्होंने कांग्रेस और मुस्लिम लीग को एक जैसा मान लिया.
वह सोमवार को नई दिल्ली में सीताराम येचुरी मेमोरियल लेक्चर में बोल रहे थे. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने इस लेक्चर में स्वतंत्रता आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि अतीत हमेशा वर्तमान पर छाया डालता है. इरफान हबीब ने कहा कि उस समय कांग्रेस और कम्युनिस्ट, दोनों एक-दूसरे के विरोध में थे.
उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता के एक छात्र को उस समय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के महासचिव पी सी जोशी ने मुस्लिम लीग में भेज दिया था. उस छात्र को बाद में पाकिस्तान जाना पड़ा. इरफान हबीब ने यह भी कहा कि कांग्रेस और मुस्लिम लीग को एक स्तर पर रखना न सिर्फ गलती थी, बल्कि गंभीर गलती थी.
प्रसिद्ध इतिहासकार इरफान हबीब ने कहा कि उस समय की कांग्रेस कहती थी कि उनके पास समाजवादी कार्यक्रम है. उन्होंने कहा कि हम यह नहीं कह रहे कि सोशलिस्ट था, लेकिन जन कल्याण का कार्यक्रम था उनके पास. इरफान हबीब ने कहा कि मुस्लिम लीग में ऐसा कुछ नहीं था. ऐसे में मुस्लिम कम्युनिस्टों को मुस्लिम लीग में भेजना गलती थी.
यह भी पढ़ें: 'बिहार की तुलना बीड़ी से करते हैं, इन्हें बिहार से नफरत...', पूर्णिया से PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने यह भी कहा कि 1941 में सोवियत संघ पर जर्मनी के हमले के बाद छिड़े दूसरे विश्वयुद्ध को सीपीआई ने फासीवाद के खिलाफ जनता का युद्ध बताया, ब्रिटेन का समर्थन किया. इरफान हबीब ने कहा कि इसकी वजह से सीपीआई ने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध और मुस्लिम लीग जैसी पार्टियों का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अंग्रेजों का विरोध किया, जबकि मुस्लिम लीग ने सहयोग किया. हमें 1940 के दशक में अपनी कमियों को देखना चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










