
कांग्रेस, आरजेडी, सपा, AAP... परिसीमन की पॉलिटिक्स में INDIA ब्लॉक के नॉर्थ वाले दलों का क्या स्टैंड है?
AajTak
बढ़ती जनसंख्या के आधार पर वक्त-वक्त पर निर्वाचन क्षेत्र की सीमाएं दोबारा निर्धारित करने की प्रक्रिया को परिसीमन कहते हैं. ऐसा इसलिए किया जाता है कि हमारे लोकतंत्र में आबादी का सही प्रतिनिधित्व हो सके, सभी को समान अवसर मिल सकें.
पिछले कुछ दिनों से परिसीमन को लेकर देश में सियासी हलचल तेज है. ल ही में तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके ने एक बैठक बुलाई थी, जिसमें दक्षिणी राज्यों के कई मुख्यमंत्री शामिल थे. इसमें केरल के सीएम पी विजयन, तेलंगाना, ओडिशा और कर्नाटक के नेता शामिल हुए थे. लेकिन ये जानना जरूरी है कि आखिर परिसीमन को लेकर कांग्रेस आरजेडी, सपा और आम आदमी पार्टी का क्या रुख है...
सपा का मिला समर्थन
हाल ही में डीएमके सांसदों ने संसद भवन परिसर में परिसीमन के मुद्दे पर प्रदर्शन किया था. इसपर प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मैं तमिलनाडु के लोगों के साथ हूं, क्योंकि भाजपा पता नहीं कैसा परिसीमन कर दे. ये लोग विधानसभा चुनाव कैसे लड़ते हैं? जाति के आधार पर नियुक्ति करते हैं." यह पहली बार है जब अखिलेश यादव ने परिसीमन के मुद्दे पर खुलकर डीएमके का समर्थन किया था.
वहीं, AAP ने भी डीएमके का समर्थन किया था. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने स्टालिन से मुलाकात के दौरान कहा था कि बीजेपी उन राज्यों में सीटें कम करने का काम कर रही है जहां वह जीत नहीं सकती है. मान ने कहा था कि हम बीजेपी के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे.
यह भी पढ़ें: परिसीमन के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने क्यों किया स्टालिन की बैठक से किनारा?
परिसीमन के मुद्दे पर चल रहे विवाद पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा था कि नई जनगणना कराए बिना परिसीमन की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती. उन्होंने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 2002 में संविधान में संशोधन करके 2026 के बाद पहली जनगणना होने तक परिसीमन को स्थगित कर दिया था. वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी परिसीमन मुद्दे को लेकर बीजेपी की नीयत पर सवाल उठाए थे. हालांकि, उत्तर भारत के राजनीतिक दल खुलकर इस मुद्दे पर बोलने से कतराते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










