
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने CM ममता बनर्जी को लिखी चिट्ठी, न्याय यात्रा के लिए रखी ये मांग
AajTak
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के बाद बिहार में प्रवेश करने की तैयारी में है. राज्य में यात्रा का दूसरा चरण भी तय है लेकिन इससे पहले टीएमसी की तरफ से तकरार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी है. उन्होंने यात्रा की सुरक्षा की मांग की है.
पश्चिम बंगाल में टीएमसी की तरफ से तकरार के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी है. यात्रा फिलहाल ढाई दिनों के विश्राम पर है और जलपाईगुड़ी में 28 जनवरी को दोपहर 2 बजे फिर से शुरू होगी. कांग्रेस के प्रवक्ता जयराम रमेश ने बताया कि अध्यक्ष खड़गे ने सीएम ममता बनर्जी को लिखी चिट्ठी में सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है. अध्यक्ष ने यात्रा को लेकर राज्य में असामाजिक तत्वों की तरफ से विवाद की आशंका जताई है.
कांग्रेस के प्रवक्ता जयराम रमेश ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यात्रा जलपाईगुड़ी में शुरू होकर सिलीगुड़ी जाएगी, जहां पदयात्रा के बाद राहुल गांधी का संबोधन होगा. इसके बाद यात्रा 28 जनवरी को ही उत्तरी मिदनापुर पहुंचेगी और रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी. कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा 29-30 जनवरी को बिहार में होगी. हालांकि, इससे पहले राज्य में इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के लिए मुश्किलें पैदा हो गई है.
ये भी पढ़ें: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बंगाल में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा', बोले कांग्रेस नेता अधीर रंजन
पश्चिम बंगाल में होगा यात्रा का दूसरा चरण
जयराम रमेश ने बताया कि यात्रा बिहार के अररिया में प्रवेश करेगी और हर रोज चार-पांच किलोमीटर की यात्रा की जाएगी. इसके बाद यात्रा फिर 30 जनवरी को पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश करेगी. इस दौरान राहुल गांधी की न्याय यात्रा मालदा, वीरभूम और मुर्शिदाबाद जाएगी. बंगाल में दूसरे चरण के बाद यात्रा झारखंड जाएगी.
बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मुश्किल!

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










