
कांग्रेसी नेता के पुश्तैनी घर पर चला बुलडोजर, खैरा बोले- ये आवाज दबाने की कोशिश
AajTak
बीजेपी नेता और दिल्ली मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी इस कार्रवाई की निंदा की. सिरसा ने कहा कि पंजाब पुलिस का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए किया जा रहा है. वहीं मजीठिया ने आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था की हालत खराब है और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है.
पंजाब के कपूरथला जिले के भोलाथ विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ गांव में जिला प्रशासन ने एंटी-एन्क्रोचमेंट ड्राइव के दौरान कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा के घर के पास बना गेट और ढांचे का एक हिस्सा गिरा दिया. खैरा ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई बिना कोई नोटिस दिए की गई.
ड्राइव शुरू होने से पहले खैरा ने अपने समर्थकों को बुलाया और आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने इसे पंजाब में 'बुलडोजर राजनीति' की खतरनाक शुरुआत बताया. खैरा का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह कदम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर उठाया है, ताकि सरकार की आलोचना और लोकतांत्रिक आवाजों को दबाया जा सके.
खैरा ने दावा किया कि उनके पुश्तैनी घर का हिस्सा गिराया गया है, जहां उनका परिवार 200 साल से रह रहा है. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ यह कार्रवाई की, जबकि उन्हें न तो पहले कोई नोटिस दिया गया और न ही सुनवाई का मौका.
विधायक ने कहा कि उनके पास मालिकाना हक के पूरे दस्तावेज हैं और उनकी जमीन का एक इंच भी अवैध नहीं है. उन्होंने साफ किया कि वे इस कार्रवाई के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.
उधर, पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने भी इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की. प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, एआईसीसी महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व मंत्री परगट सिंह ने संयुक्त बयान में इसे 'राजनीतिक बदले की कार्रवाई' बताया.
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे 'गैरकानूनी आदेशों' का पालन न करें. उन्होंने कहा, 'सब कुछ दर्ज हो रहा है, कुछ भी भुलाया या माफ नहीं किया जाएगा.'

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










