
क़तर ने कहा, 'ईरान ने सभी सीमाएं लांघ दीं', क्या खाड़ी देश भी इस जंग में कूद पड़ेंगे?
BBC
फ़ाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक़, ईरान ने यूएई पर लगभग उतने ही ड्रोन और मिसाइलें दागी हैं जितनी इसराइल पर. इससे सवाल उठता है कि आख़िर ईरान की रणनीति क्या है?
इसराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध में खाड़ी देश भी बिना अपनी मर्ज़ी के फ़्रंटलाइन पर आ गए हैं. इसकी वजह से वे नाराज़ भी हैं.
दरअसल, अमेरिका-इसराइल के हवाई हमलों के जवाब में ईरान ने अपने अरब पड़ोसियों की ओर सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं.
ईरान का कहना है कि इन हमलों में अरब देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. हालांकि, नागरिक और ऊर्जा ढांचे पर भी हमलों का असर पड़ा है.
ऐसा करके ईरान यात्रा, पर्यटन और फ़ाइनेंस के लिए सुरक्षित और समृद्ध माने जाने वाले खाड़ी की छवि को निशाना बना रहा है. साथ ही वह खाड़ी के तेल और गैस उद्योग को बाधित कर रहा है.
बीबीसी हिन्दी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें.
यह एक ऐसा युद्ध है जिसे अरब सरकारें नहीं चाहती थीं और इसे रोकने की उन्होंने कोशिश की थी.
अब सवाल यह है कि क्या वे उन हमलों के कारण इस जंग की ओर खिंच जाएंगी, जिन्हें उन्होंने ईरान की "धोखेबाज़ी भरी" कार्रवाई बताया है.

भारत में, एलपीजी गैस की कीमतों में इज़ाफ़ा होता दिख रहा है. इसकी सप्लाई को लेकर अनिश्चितता का दौर जारी है. एलपीजी की कीमतों और उपलब्धता पर दबाव बढ़ता दिख रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं. यहां लोगों को कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? बीबीसी के रिपोर्टर्स ने देश के अलग-अलग हिस्सों में यही जानने की कोशिश की.












