
कहीं बुलडोजर-हथौड़ा, कहीं 'मैला अटैक'... कॉमेडी हो या करप्शन, सत्ता को चुभ जाते हैं सवाल!
AajTak
हाल के घटनाक्रम में यूट्यूबर 'सावुक्कू' शंकर ने जब तमिलनाडु में भ्रष्टाचार से जुड़ी खबरें उजागर कीं, तो उनके घर पर हमला हुआ. इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि सत्ता को आलोचना, सवाल उठाना, और असहमति जताना पसंद नहीं है. यह घटना हमारे राजनीतिक व्यवस्था में असहनशीलता और दमनकारी रवैये का स्पष्ट उदाहरण है.
कहा जाता है कि जिसकी सत्ता, उसी की लाठी. सत्ता का चरित्र नहीं बदलता. फिर चाहे वो कोई भी राज्य हो, किसी भी दल की सरकार हो, किसी भी धर्म जाति का सत्ताधारी हो. सत्ता में सभी दलों का राजनीतिक चरित्र एक जैसा ही होता है, जहां सवाल पूछना, सवाल उठाना, विरोध करना हो या आवाज दबाना हो, बुल्डोजर या हथौड़ा - ये सत्ताधारियों के हथियार बन जाते हैं.
उत्तर प्रदेश से निकला बुल्डोजर, जिसका विरोध विपक्षी करते थे वही पंजाब में फिर अपनी सत्ता में बुल्डोजर न्याय ही देने निकल पड़ते हैं. महाराष्ट्र तक बुलडोजर जब इंसाफ का मॉडल बनता है तो अदालत सवाल पूछती है, और विरोध-सवाल की आवाज दबाने वाले सत्ता के एकमेव चरित्र के नए मॉडल महाराष्ट्र और तमिलनाडु बने हैं, जहां कॉमेडी में उठता तंज हो या करप्शन का उठता सवाल - सियासत का आंचल बहुत मैला नजर आता है.
यह भी पढ़ें: 'आजा तमिलनाडु आजा...' शिंदे समर्थक ने कॉमेडियन को दी धमकी तो बोले कुणाल कामरा
खबर दक्षिण से, लेकिन उत्तर सभी को चाहिए!
खबर देश के दक्षिण से है, लेकिन उत्तर इसका सबको चाहिए. जहां DMK शासित तमिलनाडु में यूट्यूबर शंकर के घर में तोड़फोड़ की गई. मैला डाला गया, क्योंकि उन्होंने मैला ढोने वाले ट्रक में भ्रष्टाचार को लेकर रिपोर्ट बनाई थीं. एक शख्स ने सफाई कर्मचारी जैसी यूनीफॉर्म पहनी थी, हाथ में ड्रम, और ड्रम में गंदा मैला, बदबूदार कचरा लाकर यूट्यूबर के घर में फैला दिया, लेकिन क्यों? क्या इसलिए क्योंकि सत्ता में कोई भी दल हो, उसे ना विरोध पसंद है-ना सवाल उठाना.
मसलन, घर के भीतर घुसकर हमला किया जा रहा है. तोड़फोड़ की जा रही है. घर में मौजूद बुजुर्ग महिला से बदसूली की जा रही है, लेकिन किसके इशारे पर? क्या सत्ताधारी के इशारे पर? क्योंकि राजनीति का सच यही है कि सत्ता को आवाज उठाना पसंद नहीं, जिसकी वजह से हमला होता है. कभी तंज भरी कॉमेडी को लेकर तोड़फोड़ होती है. हथौड़ा लाकर तोड़फोड़ की जाती है. क्या इसका मतलब कहा जाए कि ये इसलिए होता है, क्योंकि सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रिपोर्ट सत्ता को पसंद नहीं है.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










