
कहीं देवर-भाभी, कहीं भाई-बहन आमने-सामने... चुनावी रण में इन सीटों पर अपनों के बीच टक्कर
AajTak
महाराष्ट्र से लेकर ओडिशा तक ऐसे कई उम्मीदवार हैं, जो अपनों को ही चुनावी टक्कर दे रहे हैं. हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब रिश्तेदार आमने-सामने हैं. इससे पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं. 1984 में अमेठी सीट पर राजीव गांधी को उनके ही छोटे भाई की पत्नी मेनका गांधी ने चुनौती दी थी. वह निर्दलीय चुनाव लड़ने उतरी थीं और हार का सामना करना पड़ा था.
देश का सियासी मिजाज गर्म है. लोकसभा चुनावों में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है तो वहीं कई राज्यों में उपचुनाव और विधानसभा चुनाव का भी पारा पाई है. चुनावों के मद्देनजर रैलियों का दौर जारी है. स्टार प्रचारक से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और रिश्तेदारों तक अपने-अपने उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हैं. हर कोई अपनी पार्टी के तमाम चुनावी वादों को लेकर लोगों की बीच जा रहे हैं. इस बार लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनावों तक में कई ऐसे भी उम्मीदवार हैं, जो अपनों के लिए ही चुनौती बने हुए हैं और मैदान में एक दूसरे के सामने चुनाव लड़ रहे हैं.
महाराष्ट्र से लेकर ओडिशा तक ऐसे कई उम्मीदवार हैं, जो अपनों को ही चुनावी टक्कर दे रहे हैं. हालांकि यह पहला मौका नहीं है, जब रिश्तेदार आमने-सामने हैं. इससे पहले भी कई ऐसे मौके आए हैं. 1984 में अमेठी सीट पर राजीव गांधी को उनके ही छोटे भाई की पत्नी मेनका गांधी ने चुनौती दी थी. वह निर्दलीय चुनाव लड़ने उतरी थीं और हार का सामना करना पड़ा था.
वहीं 2014 में बंगाल के रायगंज सीट से देवर भाभी आमने सामने थे. तब के चुनाव में कांग्रेस ने प्रियरंजन दासमुंशी की पत्नी दीपा दासमुंशी को टिकट दिया था तो ममता बनर्जी की टीएमसी ने प्रियरंजन दास मुंशी के भाई सत्यरंजन दासमुंशी को भाभी के खिलाफ मैदान में उतार दिया था. इसके अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव में ऐसा ही नजारा उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद सीट पर देखने को मिला था. तब मुलायम सिंह यादव परिवार शिवपाल यादव के सामने उनके चचेरे भाई रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय ने चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में अक्षय को हार का सामना करना पड़ा था. आइए जानते हैं इस बार के चुनावों में कौन-कौन हैं आमने सामने-
बंगाल में पूर्व पति-पत्नी एक दूसरे के खिलाफ मैदान में
पश्चिम बंगाल की बिष्णुपुर सीट पर रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है. यहां पूर्व पति-पत्नी एक दूसरे को चुनौती देने के लिए मेदान में हैं. बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में बिष्णुपुर में वर्तमान सांसद सौमित्र खान को फिर से मैदान में उतारा है. वहीं उनके सामने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने सौमित्र की पूर्व पत्नी सुजाता मंडल को टिकट दिया है. इसके साथ ही बिष्णुपुर सीट पर मुकाबले को रोचक बन गया है. पिछले लोकसभा चुनाव में सौमित्र खान ने टीएमसी के उम्मीदवार श्यामल संत्रा को हराया था.
महाराष्ट्र में ननद-भाभी और देवर-भाभी के बीच मुकाबला

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










