
कहीं घर, कहीं रेस्टोरेंट, कहीं फैक्ट्री हो गए खाक... दिवाली की रात दिल्ली में 200 से ज्यादा फायर कॉल्स
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखे छोड़ने पर प्रतिबंध था लेकिन दिवाली की रात लोगों ने प्रतिबंधों की धज्जियां उड़ाते हुए जमकर आतिशबाजी की. दिल्ली में दिवाली की रात आग लगने की कुल 201 घटनाएं हुई हैं. कहीं दुकान में आग लगी तो कहीं रेस्टोरेंट खाक हो गया.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखे छोड़ने पर प्रतिबंध लागू था. प्रतिबंधों की धज्जियां उड़ाते हुए लोगों ने जमकर आतिशबाजी की. जमकर पटाखे छोड़े गए जिसकी वजह से रोशनी के त्योहार दिवाली की रात आग लगने की घटनाएं भी हुईं. कहीं घर में आग लग गई तो कहीं दुकान में. कहीं आगलगी के कारण रेस्टोरेंट में आग लगने के कारण सबकुछ राख हो गया.
फायर ब्रिगेड के मुताबिक दिल्ली में दिवाली की रात आग लगने की 201 फोन कॉल्स आईं. दिवाली की शाम 4 से 6 बजे के बीच ही फायर ब्रिगेड को आग लगने की 42 फोन कॉल्स मिलीं. 13 कॉल्स 7 से 8 बजे के बीच आईं तो वहीं 8 से 9 बजे के बीच 30, 9 से 10 बजे के बीच 22 फोन कॉल्स फायर ब्रिगेड को मिलीं. फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लग गई थी.
फायर ब्रिगेड के मुताबिक पीतमपुरा के रेस्टोरेंट में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गई थीं. फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन सबकुछ जलकर राख हो गया. वहीं, दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक फैक्ट्री में भी दिवाली की रात आग लग गई थी.
दिल्ली फायर ब्रिगेड के मुताबिक दिवाली की रात गांधीनगर के रघुवर पुरा-2 इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की कॉल मिली. गली नंबर 12 की फैक्ट्री नंबर 58 में आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड ने तत्काल 10 गाड़ियां मौके पर भेज दीं. फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग की लपटों में फंसे चार लोगों को रेस्क्यू कर लिया.
पिछले साल से अधिक घटनाएं
दिल्ली में दिवाली के दिन आग लगने की घटनाओं का आंकड़ा देखें तो ये पिछले साल से अधिक है. पिछले साल दिवाली के दिन आग लगने की 152 घटनाएं हुई थीं. साल 2020 में ये आंकड़ा दो सौ के पार था. 2020 में आग लगने की 205 घटनाएं हुई थीं. दिल्ली में दिवाली के दिन आग लगने की 245 घटनाएं साल 2019 में हुई थीं. साल 2018 में 271, 2017 में 204 घटनाएं हुई थीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










