
कहीं गोलीबारी और बमबारी, कहीं आगजनी, 2 लोगों की मौत... हसीना को मौत की सजा पर सुलग रहा बांग्लादेश
AajTak
बांग्लादेश में शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद अव्यवस्था का माहौल है. सोमवार से ही देश में गोलीबारी, आगजनी और बमबारी हो रही है. इस बीच दंगाइयों ने बंग बंधु शेख मुजीबुर्रहमान के घर को ढहाने की कोशिश की और वहां बुलडोजर लेकर पहुंच गए. हिंसा में अबतक 2 की मौत हो चुकी है और दर्जनों लोग घायल हैं.
पूर्व पीएम शेख हसीना को बांग्लादेश की कंगारू कोर्ट से मौत की सजा सुनाए जाने के बाद देश में कई जगहों से हिंसा की खबरें है. वहां रात भर तनाव की स्थिति बनी रही. हिंसा में अबतक 2 व्यक्ति की मौत हो चुकी है और दर्जनों घायल हैं. ढाका में बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के घर को दंगाइयों ने जलाने की कोशिश की. इसके अलावा शेख हसीना को मौत की सजा सुनाए जाने के बाद कुछ लोग मिठाई बांट रहे थे. इस दौरान दो गुटों में झड़प हो गई. इस लड़ाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई. और कई लोग जख्मी हो गए.
इसके अलावा कई जगह बम धमाके हुए हैं. पूरे मुल्क में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. कोटलीपारा में बम धमाके में पुलिस के 3 जवान जख्मी हो गए.
सुरक्षा एजेंसियों ने सोमवार को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता और बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान के राजधानी स्थित घर को गिराने की कोशिश की. इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाईं और आंसू गैस के गोले छोड़े.
पुलिस उपायुक्त मसूद आलम के हवाले से कहा, "प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कई ध्वनि ग्रेनेड इस्तेमाल किए गए."
रिपोर्ट के अनुसार लाठीचार्ज और ईंट-पत्थर फेंकने की झड़पों के दौरान कई प्रदर्शनकारी और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.
सोमवार को हसीना को पिछले साल छात्रों के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों पर उनकी सरकार की कथित 'क्रूर' कार्रवाई के लिए "मानवता के विरुद्ध अपराध" के एक विशेष कोर्ट ने उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








