
कहीं खिले चेहरे तो किसी की बढ़ी मुसीबत... J-K, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी, रास्ते जाम और बिजली ठप
AajTak
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी से पहाड़ और घाटियां सफेद चादर में ढक गई हैं. एक ओर जहां पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ और उत्साह देखने को मिल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर जनजीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. हिमाचल में सैकड़ों सड़कें बंद हैं, बिजली आपूर्ति ठप है और जेसीबी से बर्फ हटाने का काम जारी है. उत्तराखंड में केदारनाथ, बदरीनाथ, औली, नैनीताल और चकराता जैसे इलाकों में भारी बर्फ जमी है और कई नेशनल हाइवे बंद हैं.
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी ने पहाड़ों और घाटियों को सफेद चादर से ढक दिया है. जनजीवन प्रभावित हुआ है, सड़कें जाम हैं और यातायात पर असर पड़ा है. वहीं पर्यटन स्थलों पर पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, यात्रा में सावधानी बरतने और जरूरत न होने पर बाहर न निकलने की चेतावनी जारी की है. इस बर्फबारी से न केवल सुंदर दृश्य बने हैं बल्कि यातायात और सुरक्षा पर भी गंभीर प्रभाव पड़ा है.
हिमाचल प्रदेश में ठंडी हवाओं के साथ बर्फबारी ने रास्तों और पहाड़ियों को ढक दिया है. पर्यटक और स्थानीय लोग सफेद बर्फ की खूबसूरती का आनंद ले रहे हैं लेकिन प्रशासन ने सावधानी बरतने और यात्रा में सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है. हिमाचल प्रदेश में लंबे शुष्क दौर के बाद हुई भारी बर्फबारी ने जहां किसानों-बागवानों को राहत दी है, वहीं जनजीवन और यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. प्रदेश भर में सड़कें बंद हैं, बिजली आपूर्ति ठप है और पर्यटन स्थलों पर जाम के हालात बने हुए हैं.
हिमाचल में जेसीबी से हटाई जा रही बर्फ
शिमला से सोलन, सिरमौर से मनाली और धर्मशाला तक हिमाचल की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपटी हुई हैं. शिमला के रिज मैदान पर जमी मोटी बर्फ, सड़कों पर फंसी गाड़ियां और जेसीबी मशीनों से बर्फ हटाते कर्मी, हालात की तस्वीर बयां कर रहे हैं. प्रदेश में व्यापक बर्फबारी के चलते 1,291 सड़कें यातायात के लिए बाधित हो गई हैं, जबकि 4,800 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं. लोक निर्माण विभाग ने हालात से निपटने के लिए 385 मशीनें तैनात की हैं.
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसे प्रदेश के लिए बेहद जरूरी बर्फबारी बताया और सड़कों की बहाली का भरोसा दिलाया. उधर सोलन के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चायल में बर्फबारी के बाद हालात मुश्किल हो गए हैं. चायल हाइवे स्लिप जोन में तब्दील हो गया है, जिससे कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. घंटों से जाम में फंसे पर्यटक परेशानी के बावजूद माहौल का मजा लेते नजर आ रहे हैं. कोई बर्फ से खेल रहा है, कोई फोटो और वीडियो बना रहा है, तो कुछ पर्यटक छोटे गैस चूल्हे पर मैगी पका रहे हैं और अंडे उबालते दिख रहे हैं. ठंड से बचने के लिए अलाव जलाए गए हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










