
कहीं आतिशबाजी तो कहीं लहराए झंडे, RRR में Jr NTR के एंट्री सीन देखकर फैंस हुए एक्साइटेड
AajTak
यह वीडियो हैदराबाद के एक सिनेमाघर का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है लोग जूनियर NTR की एंट्री सीन पर थिएटर के अंदर अपनी सीट पर बैठे हुए आतिशबाजी करने लगते हैं.
बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की मच अवेटेड फिल्म RRR सिनेमाघरों (RRR release) में रिलीज हो चुकी है. Jr NTR और राम चरण स्टारर इस फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस ने थिएटर्स में इसका ग्रैंड वेलकम किया. RRR के शो हाउसफुल तो थे ही, कुछ जगह फिल्म के स्टार्स के पोस्टर पर दूध का अभिषेक भी किया गया. वहीं हैदराबाद के एक थिएटर में तो हद ही हो गई. फैंस ने जूनियर NTR के एंट्री सीन में थिएटर्स के हॉल के अंदर जमकर आतिशबाजी की.
सोशल मीडिया पर फैन पेज द्वारा शेयर एक वीडियो में ऑडियंस की यह आतिशबाजी देखी जा सकती है. यह वीडियो हैदराबाद के एक सिनेमाघर का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग जूनियर NTR की फिल्म में एंट्री पर थिएटर के अंदर अपनी सीट पर बैठे हुए आतिशबाजी करने लगते हैं. सीटियां बजती है और बैकसीट पर बैठे लोग उनका वीडियो बना रहे हैं.
Jr NTR की फिल्मों के हैं फैन, तो OTT पर देखें एक्टर की ये सुपरहिट फिल्में, मिस करना होगी भूल
Wild Bheem entry in Scott Fort >>>> Thor entry in Wakanda God Level @ssrajamouli 🙏 A Cinematic High on steroids!!#RRR#RRRMovie#JrNTR pic.twitter.com/S5v6ONDawM
Jr NTR की एंट्री पर कहीं लहराए झंडे
वैसे जूनियर NTR का एंट्री सीन है भी कुछ ऐसा है कि फैंस का सीटी मारना बनता ही है. RRR में जूनियर NTR का काम भी काबिले-तारीफ है. वायरल हो रहे एक और वीडियो में जूनियर NTR के फैंस उनके एंट्री सीन पर झंडा लहराते दिखे. आतिशबाजी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










