
'कहीं आज आखिरी दिन तो नहीं...' स्टेटस किया अपडेट और लटक गया फंदे पर
AajTak
पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिवार के लोगों से पूछताछ की और लवकुश के शव को नीचे उतारा. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
यूपी के कानपुर में पानी की टंकी पर बनी सीढ़ियों पर रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर युवक से सुसाइड कर लिया. मरने से पहले उनसे कई सारे स्टेटस अपने वाट्सएप पर अपडेट किए थे. युवक की उम्र महज 26 साल की थी. युवक की सादी 2 साल पहले ही हुई थी. सामने आया है कि पत्नी मायके से वापस नहीं आ रही थी. इसी बात से परेशान होकर युवक ने सुसाइड कर लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच शुरु कर दी है.
दरअसल, घटना पनकी के रतनपुर इलाके की है. 26 साल का लवकुश निजी कंपनी में काम करता था. 2 साल पहले उसकी शादी पारुल नाम की लड़की से हुई थी. किसी बात से नाराज होकर पारूल 6 महीने पहले मायके चली गई थी और वापस नहीं लौटी थी. लवकुश को पता चला कि उसकी पत्नी गर्भवती है तो वह उसे लेने के लिए ससुराल पहुंचा. मगर, पारूल उसके साथ वापस कानपुर नहीं लौटी. सामने आया है कि वह लगातार पत्नी को फोन करता था और उसे वापस कानपुर आने का कहका था, लेकिन पारुल वापस नहीं लौट रही थी.
फांसी के फंदे पर लटका मिला लवकुश
शनिवार सुबह लवकुश ने अपने वाट्सएप कर एक के बाद एक कई स्टेटस लगाए. इनमें उसने लिख रखा था ''आज मुझे हर कोई याद आ रहा है, आज नहीं आखिरी दिन तो नहीं''. इसके बाद लवकुश ने इलाके में मौजूद पानी की टंकी पर चढ़कर सीढ़िया के ग्रिल पर रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया. सुबह के वक्त जब लोगों ने देखा कि लवकुश की लाश टंकी पर लटक रही है तो उन लोगों ने लवकुश के परिवार और पुलिस को सूचना दी. मृतक की पहचान लवकुश के रूप में हुई.
पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिवार के लोगों से पूछताछ की और लवकुश के शव को नीचे उतारा. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामले पर एडीसीपी अशोक कुमार सिंह का कहना है फिलहाल ऐसा लग रहा है कि युवक ने सुसाइड किया है. उसने इमोशनल स्टेटस वाट्सएप पर लगाए थे. पत्नी से युवक की अनबन भी चल रही थी. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
कई दिनों से लगा रहा था इमोशनल स्टेटस

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









