
कहानी करौली बाबा की, जो मंत्र से लंबाई बढ़ाने का करते हैं दावा... जप से बना देते हैं दिमाग में नए सेल!
AajTak
कानपुर के करौली बाबा यानी करौली सरकार सुर्खियों में हैं. बाबा का दावा है कि वह ओम शिव कहकर बड़ी-बड़ी बीमारियां दूर कर देते हैं. एक वीडियो में बाबा दावा करते हैं कि वह बस ओम शिव बोलकर ऐसा कुछ कर देते हैं कि ब्रेन स्ट्रोक तक की याददाश्त खत्म हो जाती है. बाबा के आश्रम में भक्तों का रेला है और बाबा के चमत्कार का खेला भी है.
कुछ दिन पहले तक बागेश्वर वाले बाबा चर्चा में बने थे, लेकिन अब उत्तर प्रदेश के कानपुर के करौली बाबा यानी करोली सरकार सुर्खियों में हैं. ये भी कहा जा सकता है कि बाबा के बाजार में एक और नए बाबा की एंट्री हो गई है. इनका भी तिलिस्म कुछ कम नहीं. आश्रम में भक्तों का रेला है और बाबा के चमत्कार का खेला भी है. यूं तो इनका सारा काम धाम बहुत दिनों से चल रहा था, लेकिन बाबा के मार्केट में इनकी लॉन्चिंग अभी-अभी हुई है.
नाम है संतोष सिंह भदौरिया. मशहूर हैं बाबा करौली शंकर के नाम से. आश्रम यूपी के कानपुर में हैं. बाबा का दावा है कि ओम शिव कहकर बड़ी-बड़ी बीमारियां दूर कर देते हैं. तो ये हो गया बाबा का परिचय और उसी परिचय में बाबा की जिस खासियत का जिक्र किया गया है, वही बाबा की यूएसपी, जिसकी वजह से इनका नाम इस वक़्त खबरों और सुर्खियों में है. जानते हैं कैसे-
दावा है कि करौली बाबा बस ओम शिव बोलकर ऐसा कुछ कर देते हैं कि ब्रेन स्ट्रोक तक की याददाश्त खत्म हो जाती है. दावा यही है कि इस एक जप से दिमाग में नए सेल बन जाते हैं. अब डॉक्टर या मेडिकल साइंस कुछ भी कहे, मगर दावा तो ये है कि बाबा करौली उर्फ संतोष सिंह भदौरिया एक ही झटके में लंबाई तक बढ़ा देते हैं. बाबा एक और चमत्कार दिखाते हैं, जिसमें वो शरीर के भीतर घुसे किसी दूसरे धर्म के नागरिक की आत्मा भी निकालकर बाहर करने का दावा करते हैं.
विवादों में घिरे संतोष सिंह भदौरिया उर्फ़ करौली बाबा से ख़ास बातचीत आजतक के कैमरे पर बाबा ने दिखाया लाइव 'चमत्कार'... (@Simerchawla20)#Kanpur #KarauliBaba #ATVideo #LunchBreak | @nehabatham03 pic.twitter.com/XeekD1nGh7
बाउंसरों ने दिखा दी ताकत
करौली बाबा अपने यू-ट्यूब चैनल के वीडियोज में खूब चमत्कार करते हैं. इन्हीं चमत्कारों पर नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी को शक हुआ. उन्होंने बाबा के सामने ही सवाल उठा दिया. बाबा के बाउंसर ये कैसे बर्दाश्त कर लेते कि जिनका दिया खा रहे हैं... उन्हें ही कोई उल्टा सीधा बोल जाए... लिहाजा बाउंसरों ने ताकत का इस्तेमाल किया और टेढ़ा बोलने वाले को सीधा कर दिया. चैलेंज करने वाले को चांटा मारा और उसके बाद तो बाबा के बाउंसरों ने जमकर अपना हुनर दिखाया.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










