
कहां से कितना कमाती है Twitter? एलॉन मस्क के ब्लू टिक फीस से कितना पैसा और बरसेगा
AajTak
ट्विटर के नए बॉस एलॉन मस्क ने साफ कर दिया है कि शिकायत करने वाले करते रहें, लेकिन ब्लू टिक के लिए हर महीने 8 डॉलर देना ही होगा. अब तक ब्लू टिक के लिए कोई पैसा नहीं देना होता था. मस्क का कहना है कि इससे न सिर्फ ट्विटर का रेवेन्यू बढ़ेगा, बल्कि फर्जी अकाउंट से भी निपटने में मदद मिलेगी.
ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए अब पैसा खर्च करना होगा. ट्विटर के नए बॉस एलॉन मस्क ने साफ कर दिया है कि ब्लू टिक के लिए हर महीने 8 डॉलर देने ही होंगे. इसकी आलोचना भी हो रही है, लेकिन मस्क ने एक ट्वीट कर कहा है, 'शिकायत करने वालों से यही कहूंगा कि कितनी भी शिकायत करते रहो, लेकिन ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर तो खर्च करने ही पड़ेंगे.'
एलॉन मस्क ने 27 अक्टूबर को ट्विटर को खरीदने का ऐलान किया था. ये डील 44 अरब डॉलर (3.65 लाख करोड़ रुपये) में हुई थी. ट्विटर के बॉस बनते ही एलॉन मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल समेत 4 बड़े अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था.
फर्जी अकाउंट्स को लेकर सही कार्रवाई न करने पर कंपनी पर जब मुकदमा चला, तब 2009 में ट्विटर 'ब्लू टिक' का सिस्टम लेकर आई थी. अब तक यूजर्स को फ्री में ही ब्लू टिक मिलता था.
पर अब पैसा देना होगा. लेकिन ऐसा क्यों किया? इसका कारण बताते हुए मस्क ने कहा कि स्पैम और स्कैम से निपटने के लिए ये जरूरी था. साथ ही ट्विटर को रेवेन्यू भी मिलेगा.
कितना कमा सकती है इससे ट्विटर?
एलॉन मस्क के सामने सबसे बड़ी चुनौती कंपनी की आमदनी बढ़ाना है. ट्विटर कई सालों से घाटे में ही चल रही है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








