
कहां से आए वो चार वोट... J-K राज्यसभा चुनाव में BJP प्रदेश अध्यक्ष की जीत, CM उमर की पार्टी पर क्यों उठे सवाल
AajTak
जम्मू कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में एक सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सत शर्मा को जीत मिली है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जीत से सीएम उमर अब्दुल्ला हैरान हैं, वहीं सवाल उन्हीं की पार्टी की रणनीति पर उठ रहे हैं. क्यों?
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की चार राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. तीन सीटों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवारों को जीत मिली है, जबकि एक सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खाते में गई है. बीजेपी की एक सीट पर जीत के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उसके उम्मीदवार को मिले चार अतिरिक्त वोट पर हैरानी जताई और कहा कि हमारे किसी विधायक ने क्रॉस वोटिंग नहीं की. इसलिए सवाल उठता है कि बीजेपी के चार अतिरिक्त वोट कहां से आए?
उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के सभी वोट इंटैक्ट रहे, हमारे एजेंट ने हर पर्ची देखी. वह कौन विधायक थे, जिन्होंने वोट देते समय गलत वरीयता संख्या डालकर अपने वोट जानबूझकर रद्द करा दिए? हमें वोट देने का वादा करने के बाद बीजेपी की मदद करने की बात स्वीकार करने की हिम्मत उनमें है? बीजेपी की सीक्रेट टीम का कोई सदस्य अपना जमीर बेचने की बात स्वीकार करता है या नहीं, देखते हैं.
दरअसल, जम्मू कश्मीर विधानसभा में बीजेपी के 28 विधायक हैं. बीजेपी के उम्मीदवार सत शर्मा को 32 वोट मिले, जो संख्याबल से चार अधिक है. उमर अब्दुल्ला का सवाल इन्हीं चार वोट को लेकर है. जम्मू कश्मीर की चार सीटों के चुनाव के लिए तीन नोटिफिकेशन जारी किए गए. नेशनल कॉन्फ्रेंस के चौधरी मोहम्मद रमजान का मुकाबला बीजेपी के अली मोहम्मद मीर से था. नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार को 58 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार को 28 वोट ही मिल सके जितना पार्टी का संख्याबल है.
दूसरी सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सज्जाद किचलू का सीधा मुकाबला बीजेपी के राकेश महाजन से था. किचलू को 57 वोट मिले और एक वोट रद्द हो गया. बीजेपी उम्मीदवार को 28 वोट मिले. तीसरा नोटिफिकेशन दो सीटों के चुनाव को लेकर था. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीएस ओबेरॉय उर्फ शमी ओबेरॉय और इमरान नबी डार को मैदान में उतारा था. वहीं, बीजेपी ने जम्मू कश्मीर अध्यक्ष सत शर्मा को उम्मीदवार बनाया था.
नेशनल कॉन्फ्रेंस के शम्मी ओबेरॉय को 31 वोट मिले, जबकि डार 21 वोट ही पा सके. बीजेपी के सत शर्मा को 32 वोट मिले. तीन वोट रद्द हुए. सत शर्मा के पक्ष में निर्दलीय विधायकों के मतदान करने की अटकलें लगाई जा रही हैं.
डार ने लगाया हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







