
कहां की पहली नौकरी, कब और किससे करेंगे शादी, खाने में क्या है पसंद? राहुल गांधी ने खोले राज
AajTak
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Curlytales से बात की. इस दौरान राहुल गांधी से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया, तो राहुल ने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया. राहुल गांधी से राहुल गांधी से जब पूछा गया कि क्या वे शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि जब सही लड़की मिलेगी, वे शादी कर लेंगे.
राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर जम्मू कश्मीर में है. कन्या कुमारी से जम्मू कश्मीर तक निकाली गई इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी लगातार किसी न किसी वजह से चर्चा में हैं. अब राहुल गांधी ने बताया कि लवे आखिर कब और किससे शादी करेंगे. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने यह भी बताया कि उन्हें खाने में क्या पसंद है और क्या नहीं?
दरअसल, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Curlytales से बात की. इस दौरान राहुल गांधी से उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया, तो राहुल ने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया. राहुल गांधी से राहुल गांधी से जब पूछा गया कि क्या वे शादी की प्लानिंग कर रहे हैं. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि जब सही लड़की मिलेगी, वे शादी कर लेंगे. जब उनके पूछा गया कि वे कैसी लड़की से शादी करेंगे. इस पर राहुल ने कहा कि वह बस लविंग और इंटेलिजेंट होनी चाहिए.
राहुल ने किया सोनिया-राजीव का जिक्र राहुल गांधी ने Curly Tales से बातचीत के दौरान राजनीतिक मुद्दों से हटकर निजी मुद्दों पर भी बात की. उन्होंने अपने स्कूलिंग और उन्हें क्या खाना पसंद है, ऐसे सवालों के भी जवाब दिए. राहुल गांधी ने सोनिया गांधी और राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि वे शादी के खिलाफ कुछ भी नहीं है. उन्होंने कहा, मेरे माता-पिता की शादी बहुत प्यारी थी और वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे, ऐसे में शादी के बारे में मेरे ख्याल बहुत ऊंचे हैं. मैं भी ऐसे ही किसी जीवन साथी की तलाश में हूं.
खाने में राहुल को क्या क्या पसंद
राहुल गांधी से जब पूछा गया कि उन्हें खाने में क्या पसंद है. इस पर उन्होंने कहा कि मैं सब कुछ खाता हूं. लेकिन कटहल और मटर पसंद नहीं है. राहुल ने कहा, जब मैं घर पर होता हूं तो खाने पीने को लेकर काफी सख्त रहता हूं. लेकिन यात्रा के दौरान चॉइस नहीं है. इसलिए जो मिल जाता है, खा लेता हूं. राहुल ने कहा कि तेलंगाना के लोग ज्यादा मिर्ची खाते हैं, इसलिए वहां थोड़ी मुश्किल हुई थी.
दिल्ली में कहां कहां जाते हैं राहुल गांधी?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










