
कश्मीर में होनी थी बड़े आतंकी हमले की प्लानिंग... PAK से ट्रेनिंग लेकर आए आतंकी ने क्या-क्या बताया?
AajTak
यूपी एटीएस (UP ATS) ने दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) के तीन आतंकियों को इंडो-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है. ये लोग ISI की मदद से भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में थे. पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्हें कश्मीर पहुंचना था, जहां उन्हें पता चलता कि आगे की प्लानिंग कैसे होनी है.
हिजबुल मुजाहिदीन (Hizbul Mujahideen) और आईएसआई (ISI) मिलकर भारत में एक बड़े आतंकी हमले (major terrorist attacks) की साजिश रच रहे हैं. नेपाल बॉर्डर पर यूपी एटीएस (UP ATS) ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी मोहम्मद अल्ताफ बट्ट, सैयद गजनफर और आईएसआई एजेंट नासिर अली को गिरफ्तार किया. जब तीनों से पूछताछ की गई तो पूरी साजिश का पर्दाफाश हो गया.
महाराजगंज में इंडो-नेपाल बॉर्डर के फरेंदा गांव से तीनों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों ने अपने खतरनाक मंसूबों की बात कबूली है. हालांकि तीनों से पूछताछ में असली साजिश सामने नहीं आई, क्योंकि तीनों को इंडो नेपाल बॉर्डर से दिल्ली के रास्ते कश्मीर पहुंचना था, जहां उन्हें आगे का प्लान और मददगारों के बारे में बताया जाता. छह दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए तीनों संदिग्धों से यूपी एटीएस के साथ-साथ एनआईए की टीमें भी पूछताछ कर रही हैं.
यह भी पढ़ें: रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट का एक आरोपी गिरफ्तार, धमाका करने वाले आतंकी का नाम भी सामने आया
आईएसआई एजेंट नासिर अली समेत तीनों संदिग्धों को 6 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू हो गई है. अब तक की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान के रावलपिंडी का रहने वाला मोहम्मद अल्ताफ बट और इस्लामाबाद का रहने वाला सैयद गजनफर मूल रूप से कश्मीर के रहने वाले हैं.
कारगिल युद्ध के बाद कश्मीर को पाकिस्तान में शामिल कराने के मंसूबे के साथ दोनों पाकिस्तान चले गए थे. वहां अल्ताफ बट्ट ने मुजफ्फराबाद में स्थित हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी कैंप में ट्रेनिंग ली. ट्रेनिंग कैंप में लंबा वक्त बिताने के चलते अल्ताफ बट्ट हिज्बुल के कई कमांडर्स के संपर्क में आ गया था.
कश्मीर में सीमा पार करना कठिन था, जिसकी वजह से हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े दोनों संदिग्ध अल्ताफ बट्ट और गजनफर पाकिस्तान से दुबई और दुबई से काठमांडू आए. काठमांडू में उनकी मुलाकात नासिर से हुई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










