
कश्मीर में माइनस में पहुंचा पारा, हिमाचल समेत इन राज्यों में बर्फबारी से बदलेगा मौसम, IMD ने दिया जरूरी अपडेट
AajTak
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश से तापमान में कमी दर्ज की जाएगी.मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की बात कही है. आइए जानते हैं क्या है अपडेट.
Snowfall, Rainfall Update: दिसंबर का पहला हफ्ता निकल गया है और पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड भी शुरू हो गई है. मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हिमालयी इलाकों में आनेवाले दिनों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. साथ ही, बीती रात यानी शुक्रवार की रात को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से नीचे दर्ज किया गया. शुक्रवार को श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही.
जानें कब-कब होगी बारिश और बर्फाबारी मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 11 और 12 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी. वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. बारिश और बर्फबारी के चलते पहाड़ी इलाकों में भी तापमान में कमी दर्ज की जाएगी.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट
शुक्रवार रात को -4.6 दर्ज किया गया श्रीनगर में तापमान मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -4.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि फ्रीजिंग प्वाइंट से नीचे है. शुक्रवार की रात श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही.
पहलगाम सबसे ठंडा स्थान मौसम विभाग के अधिकारियों की मानें तो दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम, जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए बेस कैंपों में से एक है, का न्यूनतम तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को कश्मीर घाटी में पहलगाम सबसे ठंडा स्थान रहा.
जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की मानें तो 11 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर में बादलों का डेरा रहेगा, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, रात के वक्त तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं, 12 से 15 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर के इलाकों में बारिश देखने को मिलेगी. वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिलेंगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










