
'कश्मीर में ओवर एंप्लॉयमेंट', एलजी मनोज सिन्हा ने बताया विकास का ब्लूप्रिंट
AajTak
जम्मू कश्मीर में बेरोजगारी की समस्या को लेकर सवाल पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यहां ओवर एम्प्लॉयमेंट है. उन्होंने बिहार का उदाहरण देकर समझाया और कहा कि रोजगार का मतलब बस सरकारी नौकरी नहीं होता.
जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने गुरुवार को पंचायत आजतक जम्मू कश्मीर के मंच से अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और भविष्य की योजनाओं का ब्लूप्रिंट भी बताया. उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य सुविधाओं तक, सभी सवालों के जवाब भी दिए. बेरोजगारी के सवाल पर एलजी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में ओवर एम्प्लॉयमेंट है. उन्होंने कहा कि ये समझना होगा कि रोजगार का मतलब बस सरकारी नौकरियां नहीं होतीं. यहां सरकारी नौकरी में ओवर एम्प्लॉयमेंट है जिसके कारण ये बात दिमाग में बैठ गई है कि रोजगार का मतलब सरकारी नौकरी होती है.
मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर की आबादी एक करोड़ 35- एक करोड़ 40 लाख है और यहां सरकारी नौकरियों में 4 लाख 80 हजार स्वीकृत पद हैं. उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की आबादी लगभग 13 करोड़ है और वहां सरकारी नौकरियों में पांच लाख 17 हजार है. ये इसलिए बताया कि सभी लोग समझ सकें कि यहां सरकारी नौकरियों में रोजगार कितना ज्यादा है. मनोज सिन्हा ने कहा कि इसके अलावा भी डेली वेजेज लगाए गए हैं. लोगों को तीन हजार, चार हजार, दो हजार पर नौकरियां दी गई हैं और कहा गया है कि आपको सात साल बाद हम कन्फर्म कर देंगे.
उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में विभिन्न सरकारी विभागों में 42 हजार पद भरे गए हैं और मुझे इस बात की खुशी है कि एक भी नियुक्ति पर सवाल नहीं उठा है. मनोज सिन्हा ने कहा कि ठेला चलाने वाला का बेटा आज अफसर बना है. एक महिला फुटपाथ पर काम करती है, उसकी बच्ची अफसर बनी है. उन्होंने कहा कि वो जमाना चला गया जब पर्चियों पर लिखकर नौकरी मिलती थी. उन लोगों के पेट में दर्द है और मैं चाहता हूं कि ये दर्द और बढ़े.
मनोज सिन्हा ने कहा कि जानता हूं कि सबको सरकारी नौकरी नहीं दी जा सकती है और हम बैक टू विलेज नाम से एक कार्यक्रम चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक नोडल अफसर गांव में जाता है और शुरू में 10 अब 15 युवाओं को चिह्नित किया जाता है जो अपना काम कर सकते हैं. हमारा ध्यान स्वरोजगार पर भी है. पिछले साल 26 जनवरी के ठीक एक दिन पहले हमने 90 हजार नौजवानों को 973 करोड़ रुपये स्वरोजगार के लिए दिए. पीएम मुद्रा और अन्य योजनाओं के तहत लोगों को लाभ दिया गया है. मनोज सिन्हा ने कहा कि देश में सबसे कम आबादी वाला जम्मू कश्मीर पीएमजीईपी में नंबर वन है. यूपी हमारे पीछे है. हमने मिशन यूथ नया डिपार्टमेंट ही बना दिया और साढ़े सात लाख युवाओं को हमने रोजगार दिया है. आठ लाख महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी हैं.
'एक्सपोर्ट का ट्रेंड देखें तो ये डबल हो गया है'
जम्मू कश्मीर के एलजी ने कहा कि एक्सपोर्ट का ट्रेंड देखें तो ये डबल हो गया है. एक बच्ची पांच दिन पहले कूपवाड़ा से मिलने आई थी. उन्होंने कहा कि कह रही थी कि मेरे गांव में एक नेता है जो सड़क या आवास बनने पर कहता है कि मैंने कराया है. उसने कहा कि मेरे गांव में किसी के पास सरकारी नौकरी नहीं है. एलजी ने कहा कि कल आकर बताया कि 15 लोगों ने अपना काम शुरू किया है. युवा सपने देख रहा है. स्टार्टअप्स इकोसिस्टम में बड़ा हिस्सा हमारी बच्चियों का है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










