
कश्मीर की वो सीट, जहां 370 हटने के बाद बदले समीकरण, समझें- वोटिंग की तारीख आगे बढ़ने पर हंगामा क्यों
AajTak
जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर वोटिंग की तारीख आगे बढ़ गई है. अब यहां 7 की बजाय 25 मई को वोट डाले जाएंगे. परिसीमन के बाद इस सीट पर डेमोग्राफी भी थोड़ी बदल गई है. इस कारण अनंतनाग-राजौरी हॉट सीट भी बन गई है.
जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर वोटिंग की तारीख आगे बढ़ गई है. पहले इस सीट पर तीसरे चरण यानी 7 मई को वोटिंग होनी थी. लेकिन अब चुनाव आयोग ने इसे आगे बढ़ाकर छठे चरण यानी 25 मई कर दिया है.
चुनाव आयोग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की कई राजनीतिक पार्टियों ने अनंतनाग-राजौरी सीट पर वोटिंग की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की थी. इनमें जम्मू-कश्मीर बीजेपी के अध्यक्ष रविंदर रैना, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता इमरान अंसारी भी शामिल थे.
चुनाव आयोग ने तारीख आगे बढ़ाने के लिए खराब मौसम के कारण लॉजिस्टिकल इशू का हवाला भी दिया है. इससे पहले आयोग ने प्रशासन से दक्षिणी कश्मीर और जम्मू रीजन के पुंछ और राजौरी के कुछ इलाकों के मौसम और सड़क की स्थिति को लेकर रिपोर्ट मांगी थी.
इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता मियां अल्ताफ समेत कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं.
शुरू हुआ बवाल!
तारीख आगे बढ़ाने पर बवाल भी शुरू हो गया है. नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव आयोग ने तारीख आगे बढ़ाई, उन्हें बधाई. उन्होंने इस सीट से पार्टी की जीत की संभावनाओं पर कहा, हमें लोगों पर और अल्लाह पर पूरा भरोसा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










