
कश्मीरी केसर, पुणे का चेस सेट और कोल्हापुरी कलश... विदेशी दोस्तों को PM मोदी ने क्या-क्या तोहफे दिए
AajTak
नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की अपनी हालिया यात्रा में पीएम मोदी अपने साथ देश के कोने-कोने से अनोखे तोहफे लेकर गए. यात्रा के दौरान, पीएम अपने साथ महाराष्ट्र से 8, जम्मू-कश्मीर से 5, आंध्र प्रदेश और राजस्थान से 3-3, झारखंड से 2 और कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और लद्दाख से 1-1 उपहार लेकर गए.
पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राएं कई कारणों से चर्चा में रहीं. कई देशों में तो दशकों बाद या पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री कदम रख रहे थे. हर मुल्क में भारतीय समुदाय ने दिल खोलकर पीएम मोदी का स्वागत किया. एक और चीज जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा वो थे प्रधानमंत्री के तोहफे जो वो राष्ट्राध्यक्षों के लिए लेकर जाते हैं. इन तोहफों में भारतीय परंपराओं, प्राचीन कला, शिल्प और आध्यात्मिकता की झलक होती है.
नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की अपनी हालिया यात्रा में पीएम मोदी अपने साथ देश के कोने-कोने से अनोखे तोहफे लेकर गए. यात्रा के दौरान, पीएम अपने साथ महाराष्ट्र से 8, जम्मू-कश्मीर से 5, आंध्र प्रदेश और राजस्थान से 3-3, झारखंड से 2 और कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और लद्दाख से 1-1 उपहार लेकर गए.
नाइजीरिया के राष्ट्रपति को दिया कोल्हापुर का पंचामृत कलश
महाराष्ट्र के उपहारों में सिलोफर पंचामृत कलश शामिल है, जो कोल्हापुर के पारंपरिक शिल्प कौशल का एक शानदार उदाहरण. उन्होंने यह तोहफा नाइजीरिया के राष्ट्रपति को दिया. इसके अलावा पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति को वारली पेंटिंग उपहार में दी. वारली मुख्य रूप से महाराष्ट्र के दहानू, तलसारी और पालघर क्षेत्रों में स्थित वारली जनजाति से जुड़ी एक आदिवासी कला है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










