
कलेक्ट्रेट बिल्डिंग पर चढ़कर पीने लगा कीटनाशक, लोगों ने ऐसे बचाई किसान की जान, Video
AajTak
तेलंगाना के जनगांव में एक किसान सुसाइड करने के लिए कलेक्ट्रेट की बिल्डिंग के ऊपर चढ़ गया. इसके बाद पुलिस व आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत से उसे नीचे उतारा और इस तरह उसकी जान बच पाई. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.
जनगांव जिले के कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के ऊपर सोमवार को एक किसान चढ़ गया और वहां से आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा. यह देख वहां आसपास काफी भीड़ लग गई. फिर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. वहां मौजूद पुलिस कर्मी और अन्य लोग दौड़े-दौड़े पहुंचे और उसे वहां से उतारा. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स कलेक्ट्रेट की बिल्डिंग पर चढ़कर हाथ में एक बोतल लिये हुए खड़ा है और उसे पी रहा है. इसके बाद वहीं लड़खड़ाता हुआ सिर पर हाथ रखकर बैठ जाता है. फिर कुछ लोगों की मदद से पुलिस वहां पहुंच जाती है और उसे किसी तरह बिल्डिंग के छज्जे से उतारा जाता है.
मिली जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट बिल्डिंग पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश करने वाला शख्स जमीन के मामले को लेकर परेशान था. इसी वजह से वहां चढ़ गया और कीटनाशक पीने लगा. लोगों ने बताया कि शख्स के हाथ में कीटनाशक की बोतल थी और वह कीटनाशक दवा खाकर जान देने की फिराक में था.
आत्महत्या की कोशिश करने वाले शख्स की पहचान निर्मला नरसिंह राव के रूप में की गई. वह प्रसारमातला गांव का किसान है. उसने कलेक्ट्रेट की बिल्डिंग पर चढ़कर पेस्टीसाइड खा लिया और जान देने की कोशिश की. उसने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि जब उसके जिंदा रहते उसकी जमीन दूसरों को अलॉट कर दी गई. तो फिर वह जी कर क्या करे. हालांकि, पुलिस ने उसे नीचे उतारकर बचा लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










