
कलयुगी मां! प्रेमी के साथ मिलकर किया बेटे का कत्ल, फिर शव को सूटकेस में भरकर फेंका
AajTak
असम के गुवाहाटी में पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को अपने ही 10 वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में दोनों ने जुर्म भी कबूल कर लिया है.
असम के गुवाहाटी में बसिस्ता पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को अपने बेटे की जघन्य हत्या मामले में गिरफ्तार किया है. उसका क्षत-विक्षत शव रविवार को गुवाहाटी में वन विभाग कार्यालय के पास एक सूटकेस में भरा हुआ मिला. मृतक की पहचान मृण्मय बर्मन (10) के रूप में हुई है, जो नवोदय जातीय विद्यालय का 5वीं कक्षा का छात्र था. उसे बसिस्ता और इंदिरा नगर के बीच सुनसान सड़क के किनारे एक स्थानीय कबाड़ी ने देखा था. जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी.
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत शव की पहचान करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बच्चे की मां दीपाली राजबोंगशी और उसके प्रेमी ज्योतिमॉय हालोई को हिरासत में लिया. इसके बाद जब दोनों ने पूछताछ की गई तो दोनों ने 10 वर्षीय बच्चे की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया.
यह भी पढ़ें: MP: पत्नी ने किरायेदार महिला और उसके बॉयफ्रेंड से करवाया पति का मर्डर, 5 घंटे डेडबॉडी के पास बैठी रही
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक क्लिनिक में काम करने वाली दीपाली ने शुरू में अपने बेटे के लापता होने का नाटक किया और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. हालांकि, पूछताछ के दौरान उसके विरोधाभासी बयानों ने संदेह के घेरे में ला दिया. जांच के बाद हमें पता चला कि उसने दो महीने पहले अपने पति विकास बर्मन से तलाक के लिए आवेदन किया था और महालेखाकार कार्यालय में अस्थायी चपरासी ज्योतिमोय हलोई के साथ रिश्ते में थी.
दोनों ने हत्या की योजना बनाई और बच्चे को बेरहमी से मार डाला. पुलिस ने बताया कि फिलहाल दीपाली हमारी हिरासत में है. पुलिस ने घटनास्थल से बच्चे का स्कूल बैग भी बरामद किया है.
(इनपुट- सारस्वत कश्यप)

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










