
कर्नाटक HC ने कांग्रेस कार्यालय के लिए भूमि आवंटन के कैबिनेट के फैसले पर रोक लगाई
AajTak
कर्नाटक हाईकोर्ट ने कांग्रेस कार्यालय के निर्माण के लिए हुबली में नगरपालिका की जमीन को काफी कम कीमत पर आवंटित करने के राज्य सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है. वर्तमान में इस जगह पर बड़े जल भंडारण टैंक हैं जो हुबली शहर को पेयजल आपूर्ति करते हैं और यह क्षेत्र सार्वजनिक रूप से प्रतिबंधित है.
कर्नाटक हाईकोर्ट ने कांग्रेस कार्यालय के निर्माण के लिए हुबली में नगरपालिका की जमीन को काफी कम कीमत पर आवंटित करने के राज्य सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस कदम की आलोचना और कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था.
फरवरी में कर्नाटक कैबिनेट ने हुबली-धारवाड़ में केशवपुर सर्किल के पास कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) को जिला कांग्रेस कार्यालय बनाने के लिए 2,988.29 वर्ग मीटर भूमि के आवंटन को मंजूरी दी थी.
गाइडेंस वैल्यू के अनुसार, 5.67 करोड़ रुपये कीमत वाली ये जमीन केवल 28 लाख रुपये के लिए आवंटित की गई थी जो इसकी वास्तविक लागत का लगभग 5 प्रतिशत है. इस साइट में वर्तमान में बड़े जल भंडारण टैंक हैं जो हुबली शहर को पीने के पानी की आपूर्ति करते हैं और जनता के लिए एक प्रतिबंधित क्षेत्र है.
सरकार के इस फैसले का हुबली-धारवाड़ नगर निगम के बीजेपी सदस्यों ने तीखा विरोध किया और कहा कि एक राजनीतिक पार्टी को सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए बनी जमीन आवंटित करना अनुचित है.
निगम सदस्य ने दी कोर्ट में चुनौती
निगम के सदस्य संतोष चव्हाण और बीरप्पा ने इस कदम को अदालत में चुनौती दी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने हस्तक्षेप किया. उस वक्त आवंटन का बचाव करते हुए कानून मंत्री एच.के. पाटिल ने कहा था, 'कर्नाटक में ऐसी परंपराएं हैं. जहां रियायतें दी जाती हैं. उसी के आधार पर हमने अतीत में विभिन्न पार्टियों को भूमि आवंटित की है. यह कोई नई बात नहीं है.'

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








