
कर्नाटक: CM बोम्मई ने शुरू किया चुनाव प्रचार, 51 विधानसभा सीटों को साधने की तैयारी
AajTak
सीएम कल 14 रोडशो और कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे. कल वे हुबली में रहेंगे. मंगलवार को मुख्यमंत्री धारवाड़, बड़गाम में रोड़शो और पब्लिक मीटिंग में करेंगे. रात को वे जयावाहनी में रुकेंगे.
कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रचार शुरू कर दिया है. बोम्मई 51 विधानसभा सीटों पर सड़क मार्ग के द्वारा प्रचार करेंगे. इन 51 विधानसभा सीटों में किसी में रोड शो और किसी में जनसभा को संबोधित करेंगे.
सीएम सोमवार को 14 रोडशो और कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे. कल वे हुबली में रहेंगे. मंगलवार को मुख्यमंत्री धारवाड़, बड़गाम में रोड़शो और पब्लिक मीटिंग में करेंगे. रात को वे जयावाहनी में रुकेंगे.
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्दरमैया के बयान कि सभी लिंगायत मुख्यमंत्री भ्रष्ट होते हैं, बोम्मई ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने लिंगायत समाज का अपमान किया है और जनता उन्हें इस चुनाव में एक बार फिर से सबक सिखायेगी.
'40 फीसदी कमीशन के आरोप बेबुनियाद' आज तक के 'कर्नाटक राउंडटेबल' कार्यक्रम में पहुंचे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दावा किया था कि राज्य में एक बार फिर बीजेपी सत्ता पर आसीन होगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. बोम्मई ने कहा कि मैं पिछले 35 साल से राजनीति में हूं. मैंने हर तरह की राजनीति देखी है और ये भी देखा है कि लोग कैसे मतदान करते हैं. उन्होंने कहा कि मैं लोगों की नब्ज को जानता हूं और इन सबको देखते हुए मैं कह सकता हूं कि 13 मई को भाजपा बहुमत के साथ सरकार में आएगी.
कांग्रेस ने वोट के लिए बनाया नंदिनी को मुद्दा सीएम बोम्मई ने कहा, 'पहली बार बीजेपी सीमा के बाहर जाकर शानदार प्रदर्शन करने जा रही है. नंदिनी मुद्दे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नंदिनी जल्द ही अमूल को टेकओवर कर लेगा. अमूल यहां पिछले 40 चालीस से है. सिद्धारमैया ने तब तो नहीं कहा कि अमूल से नंदिनी को खतरा है. यह सब वोट के लिए मुद्दा बनाया जा रहा है. मैंने नंदिनी के लिए दो मेघा डेयरी की संस्तुति दी है. ये लोग हर बात पर राजनीति करते हैं. कर्नाटक के कई उत्पादों को देश के विभिन्न हिस्सों में बेचा जाता है. अगले कुछ वर्षों के दौरान नंदिनी, अमूल को चैलेंज करेगी. '
गिनाईं अपनी प्राथमिकताएं सीएम बोम्मई ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह इस चुनाव में दिशाहीन और क्लूलैस है. सरकार में यदि आप फिर से आते हैं तो आपकी प्राथमिकता क्या होगी? इस सवाल का जवाब देते हुए सीएम बोम्मई ने कहा, 'विकास तो मेरी प्राथमिकता रहेगी ही, साथ में कर्नाटक के लिए नए डेवलेपमेंट प्लान होंगे. हम नए टाउन, नए टाउनशिप, मॉडल विलेज पर काम कर रहे हैं. आधुनिक तकनीक, जरूरी सामान की होम डिलीवरी, स्कूल कॉलेज और स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता रहेगी. ये कुछ मेरी प्राथमिकताएं नए कर्नाटक और वाइब्रेंट कर्नाटक के लिए रहेगी.'

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








