
कर्नाटक CM बसवराज कैबिनेट विस्तार से पहले पहुंचे दिल्ली, बोले- चर्चा कर लेंगे Dy CM पर फैसला
AajTak
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक के लिए जो चुनौती है उस पर गृह मंत्री के साथ चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि अमित शाह के साथ गुड गवर्नेंस के मुद्दे पर चर्चा हुई, कैबिनेट विस्तार पर अभी बात नहीं हुई है. डिप्टी सीएम पर भी फैसला नहीं हुआ है. इस बारे में चर्चा करके ही निर्णय होगा.
कर्नाटक के नए सीएम बसवराज बोम्मई राज्य के सीएम का पदभार संभालने के बाद आज पहली बार दिल्ली आए हैं. बसवराज बोम्मई दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. आज शाम वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलेंगे. Met the Chief Minister of Karnataka Shri @BSBommai Ji. My best wishes to him and his team in taking the state to newer heights. pic.twitter.com/dcKJzkU6Km
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











